Move to Jagran APP

मिलिये रणवीर सिंह के परिवार से, मॉम-डैड और बहन संग देखें उनके बचपन की कुछ दुर्लभ तस्वीरें

इन तस्वीरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है!

By Hirendra JEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 06:29 AM (IST)
मिलिये रणवीर सिंह के परिवार से, मॉम-डैड और बहन संग देखें उनके बचपन की कुछ दुर्लभ तस्वीरें
मिलिये रणवीर सिंह के परिवार से, मॉम-डैड और बहन संग देखें उनके बचपन की कुछ दुर्लभ तस्वीरें

मुंबई। 6 जुलाई को रणवीर सिंह का बर्थडे होता है। इस साल रणवीर अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अपनी फ़िल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट के साथ अपनी फ़िल्म ‘गली बॉय’ की भी शूटिंग पूरी कर ली है। उसके अलावा वो 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीत पर बन रही कपिल देव की बायोपिक में भी दिखेंगे। यानी रणवीर सिंह को अभी एक के बाद एक कई काम निपटाने हैं!

loksabha election banner

ज़ाहिर है आज रणवीर सिंह जितने सफल और लोकप्रिय हैं और आज उनके पास जितना काम है यह सब बिना उनके परिवार के सपोर्ट के संभव नहीं था। तो आज हम आपको मिलवायेंगे रणवीर सिंह के पिता, उनकी मम्मी और उनकी बहन से। साथ ही देखेंगे रणवीर सिंह के बचपन के एल्बम से चुनी कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी। सबसे पहले बता दें कि रणवीर सिंह लंबे समय से दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं और अब तो दोनों की शादी की ख़बरें भी आने लगी हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे। अक्सर इन दोनों सितारों की ऐसी तस्वीरें भी मीडिया के सामने आती रहती हैं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग साफ़ दिख जाती है। ‘पद्मावत’ के स्क्रीनिंग के दौरान यूं हाथों में हाथ लिए रणवीर और दीपिका की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें: साये की तरह बेटी आराध्या को हमेशा साथ रखती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

बहरहाल, आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत सिंह भवनानी के बेहद करीब हैं। हाल ही में फादर्स डे के मौके पर रणवीर ने पिता के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें रणवीर अपने पापा को चूम रहे थे! ‘डेडपूल2’ के स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी उनके साथ पहुंचे थे। रणवीर को उनके पिता का सपोर्ट हमेशा से मिलता रहा है।

 पापा और अपने दादा के साथ रणवीर के बचपन की एक और तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। यह तस्वीर रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

रणवीर की मॉम का नाम अंजु भवनानी है। रणवीर ने अपने नाम में रणवीर सिंह ने अपने नाम से भवनानी हटा दिया था क्योंकि उनके मुताबिक उससे उनका नाम कुछ ज्यादा ही लम्बा हो रहा था।

मॉम और डैड के अलावा रणवीर अपनी दीदी के बेहद करीब हैं। एक बार उन्होंने मजाकिया लहजे में ये कहा भी था कि मेरी दो मांयें  हैं। उन्होंने अपनी मां अंजु भवनानी को अपनी बड़ी मम्मी और दीदी रितिका को लिटिल मॉम कहा था। मीडिया से बात करते रणवीर सिंह ने कहा भी है कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं। वो गिफ्ट जब भी देतीं तो ढेर सारा गिफ्ट लेकर आतीं।

रणवीर ने यह भी बताया कि लोग उनके दांतों की बहुत तारीफ करते हैं और उनके दांत इतने अच्छे इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी दीदी रितिका ने बचपन में उन्हें खूब सारी चॉकलेट्स खिलाई हैं! पिछले साल राखी के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी बहन के साथ यह तस्वीर सोशल साइट्स पर शेयर की थी। रणवीर बताते हैं कि जब वो अमेरिका में रह कर पढ़ाई कर रहे थे तब उनकी दीदी उन्हें राखी के साथ टीका और चावल (अक्षत के लिए) भी भेजा करती थीं। इतना ही नहीं उनकी दीदी उन्हें मिठाई के लिए डॉलर्स में रुपये भी भेजती थीं।

लगता है रणवीर को बचपन से ही अपनी फिटनेस का ध्यान रखना आ गया था। रणवीर के बचपन की इस तस्वीर में आप उन्हें जिम में कुछ यूं मगन देख सकते हैं!

यह भी पढ़ें: 'संजू' की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी से गदगद रणबीर कपूर समेत पूरी टीम ने मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

बहरहाल, यह कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है! 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.