Move to Jagran APP

Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर के फैन हो या न हों, देखनी चाहिए ये पांच जबरदस्त फ़िल्में

Happy Birthday Ranbir Kapoor ऐसे ही पांच फ़िल्मों की बात करने जा रहे हैं जिसे अगर आप नहीं दिखा है तो पहली फुर्सत में देख लेना चाहिए।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 12:00 PM (IST)
Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर के फैन हो या न हों, देखनी चाहिए ये पांच जबरदस्त फ़िल्में
Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर के फैन हो या न हों, देखनी चाहिए ये पांच जबरदस्त फ़िल्में

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Ranbir Kapoor: फ़िल्म सावारिया से अपना करियर शुरू करने वाले रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर ने अब तक अपने फैंस को कई गिफ्ट्स दिए हैं। इसमें वो शानदार फ़िल्में हैं, जो उन्हें इंड्रस्टी के बेहतरीन टैलेंट में शामिल करता है। उनकी शुरुआत साल 2007 में सावरिया से हुई, जो कि फ्लॉप थी। लेकिन इसके बाद रणवीर बर्फी और  ये जवानी हैं दीवानी जैसे कई उम्दा फ़िल्में दीं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम ऐसे ही पांच फ़िल्मों की बात करने जा रहे हैं, जिसे अगर आप नहीं दिखा है, तो देख लेना चाहिए।

loksabha election banner

1.बर्फी- बर्फी को रणबीर के करियर की अबतक की सबसे बेहतरीन फ़िल्म कहा जा सकता है। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म में रणबीर ने एक गूंगे-बहरे लड़के का किरदार निभाया है। 85वें एकेडमिक अवॉर्ड के लिए यह भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री थी। फ़िल्म रणबीर के अपोज़िट प्रियंका चौपड़ा ने भी शानदार काम किया हैं।

2.रॉकस्टार- एक दौर था, जब हर गली-मौहल्ले में एक रॉकस्टार गिटार लेकर घूमता दिख जाता था। साल 2011 में आई यह एक रोमेंटिक म्यूजिकल ड्रामा था, जिसे गाने और कहानी दोनों को खूब पसंद किया। आज भी इसके ट्रैक्स उतने ही फेमस हैं। इस फ़िल्म में रणबीर ने जेजे का रोल निभाया है, जो अमेरिकन गायक Jim Morrison जैसा बनाना चाहता है। इम्तियाज़ अली की इस फ़िल्मे को कई अवॉर्ड मिले हैं। रणबीर को शानदार एक्टिंग के लिए फ़िल्मफेयर और आईफा ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया था।

3.ये जवानी है दीवानी- इस फ़िल्म ने ना सिर्फ लोगों का एंटरटेनमेंट किया, बल्कि जीने का एक अलग-अलग नज़रिया भी दिया। इस फ़िल्म में रणबीर ने कबीर नाम के एक ऐसे शक्स का किरदार निभाया है, जो अपने सपनों के पीछे पागल है। हालांकि, इस चक्कर में उसके अपने पीछे छूट जाते हैं।  इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस और क्रिटिक्स दोनों से ही प्यार मिला। इस फ़िल्म के लिए एक बार फिर रणबीर को शानदार एक्टिंग के लिए फ़िल्मफेयर और आईफा ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया।

4.राजनीति- भारतीय राजनीति में एक राजनीतीक परिवार एक रिश्तों को सत्ता के इर्द-गिर्द बुनी गई यह एक शानदार फ़िल्म है। इस पॉलिटिक्ल थ्रिलर फ़िल्म को प्रकाश झा ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह महाभारत को आज के दौर में रचने की एक शानदार कोशिश है। इसमें अर्जुन की भूमिका में रणबीर कपूर हैं। यह फ़िल्म को कहानी और एक्टिंग की वजह से देखी जा सकती है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा कई और स्टार भी लीड रोल में हैं।

5.रॉकेट सिंह- रणबीर कपूर अलग जॉनर की फ़िल्म में एक यह भी है। साल 2009 में आई इस फ़िल्म रणबीर ने एक सेल्स मैन का किरदार निभाया है, जो नंबर नहीं, लोगों को देखता है। यह एक स्टार्टअप की कहानी है। इस फ़िल्म के डायलॉग्स काफी फेमस हुए थे।

इन पांच के अलावा कुछ और ऐसी फ़िल्में हैं, जिसे आप देख सकते हैं- संजू, वेक अप सीड, अजब प्रेम की गजब कहानी और बॉम्बे टॉकीज़ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.