Happy Birthday R D Burman: ऑटोग्राफ से शुरू हुई आशा भोसले संग प्रेम कहानी, शादी में आए कई रोड़े
Happy Birthday R D Burman आर डी बर्मन जिनके सुरों के हम दीवाने हैं। जिन्हें प्यार से पंचम दा कहते थे। उस महान संगीतकार आर डी बर्मन का आज बर्थ डे है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday R D Burman : आर डी बर्मन जिनके सुरों के हम दीवाने हैं। जिन्हें प्यार से पंचम दा कहते थे। जिन्होंने 30 साल तक सात सुरों की दुनिया पर राज किया। उस महान संगीतकार आरडी बर्मन का आज बर्थडे है। इस मौके पर उनकी निजी जिंदगी के बारे में जान लेते हैं।
पंचम दा ने खुद से 6 साल बड़ी महान गायिका आशा भोसले से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी पूरी फिल्मी है। इसमें सुर भी है और ड्रामा भी। 1956 में आशा पंचम दा से मिली थीं। उस वक्त आशा की उम्र 23 साल थी।
पहली मुलाकात का किस्सा
आर डी बर्मन और आशा की मुलाकात एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई थी। एस डी बर्मन ने आशा को अपने बेटे आर डी बर्मन से मिलाया था। उस दिन आशा ने आरडी से सिर्फ ऑटोग्राफ लिया था। दोनों नें काई बात नहीं हुई । बाद में यह दोस्ती गहरी होती चली गई।
यूं किया प्रपोज
आर डी बर्मन ने आशा से कहा कि सिर्फ तुम हो जो सुर को समझ सकती हो। मुझे तुम्हारी आवाज से प्यार है। पर आशा समझ गईं कि वह क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने शादी के लिए हां कह दी।
दोनों की थी दूसरी शादी
आशा भोसले की शादी 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से हो गई थी। ससुराल वालों से परेशान होकर एक दिन आशा वापस अपने घर लौट गई। दोनों के तीन बच्चे थे। वहीं आर डी बर्मन की पहली शादी अपनी एक फैन रीता पटेल से की थी। पर पांच साल बाद दोनों अलग हो गए।
तुम मेरे जीते जी आशा से शादी नहीं कर सकते हो
पंचम दा की मां मीरा आशा भोंसले को पसंद नहीं करती थीं। उन्होंने पंचम से कहा था कि तुम मेरे जीते जी आशा से शादी नहीं कर सकते हो। पर बाद में पंचम दा के पिता का निधन हो गया। इस सदमे में मां की याद्दाश्त ही चली गई। तब 1980 में पंचम ने आशा से शादी की।
खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों
एक बार बर्मन और आशा खंडाला जा रहे थे। बारिश शुरू हो गई और मौसम रोमांटिक हो गया। वहीं आर डी बर्मन ने गाना कंपोज किया खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप