विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टॉप की हीरोइन बनने से लेकर गुमनाम मौत तक, जानिए परवीन बॉबी की ये अनसुनी बातें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 04 Apr 2019 08:08 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 07:59 AM (IST)

Parveen Babi Birthday 22 जनवरी 2005 को जब तीन दिनों तक परवीन ने अपने मुंबई के घर का दरवाज़ा रोज़ ...और पढ़ें

टॉप की हीरोइन बनने से लेकर गुमनाम मौत तक, जानिए परवीन बॉबी की ये अनसुनी बातें
टॉप की हीरोइन बनने से लेकर गुमनाम मौत तक, जानिए परवीन बॉबी की ये अनसुनी बातें

मुंबई। अपने दौर की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक परवीन बॉबी Parveen Babi Birthday का आज बर्थडे है। परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। एक अभिनेत्री जो काफी बोल्ड और बिंदास थीं और कभी बॉलीवुड में उनका जलवा था एक दिन गुमनाम मौत की शिकार हुईं। आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ ख़ास बातें!

परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली ख़ान बॉबी था। माता-पिता की शादी के 14 साल बाद परवीन का जन्म हुआ था और जब वो 10 साल की थीं तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। बहरहाल, खूबसूरत और टैलेंटेड परवीन ने साल 1972 में मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत की और जल्दी ही उन्हें फ़िल्मों में काम मिल गया और इस तरह से साल 1973 की फ़िल्म 'चरित्रम' में वो पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आईं। 1974 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'मजबूर' बॉबी की पहली हिट फ़िल्म थी जिसमें उनके साथ थेअमिताभ बच्चन। 

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और क्यूट बेटी नितारा संग अक्षय कुमार की आउटिंग, ताज़ा तस्वीरें

ब्लॉकबस्टर

1970 से 1980 के बीच परवीन ने 'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथनी' और 'शान' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दीं। 1976 से 1980 के बीच रीना रॉय के बाद परवीन बॉबी दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। परवीन ने अमिताभ बच्चन के साथ आठ फ़िल्मों में अभिनय किया है और ये सभी फ़िल्में हिट या सुपरहिट रहे। गौरतलब है कि शशि कपूर, धर्मेंद्र से लेकर अपने दौर के तमाम टॉप एक्टर्स के साथ परवीन ने काम किया।

रिलेशनशिप

परवीन ने कभी शादी नहीं की। लेकिन, उनके समय के अखबार और पत्रिकायें बताती हैं कि उनका कई विवाहित पुरुषो के साथ संबंध रहा। जैसे निर्देशक महेश भट्ट, अभिनेता कबीर बेदी और खलनायक का किरदार निभाने वाले डैनी। साथ ही परवीन और अमिताभ बच्चन के बीच भी रिलेशनशिप की अफवाहें थीं। उन्होंने बाद मे अमिताभ के ऊपर यह आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें मारने की कोशिश की है, लेकिन इसके कुछ साल के बाद पता चला कि यह परवीन का वहम था।

बायोग्राफी

महेश भट्ट ने बाद में बॉबी और उनके बीच के रिश्ते पर आधारित एक आत्मकथात्मक फ़िल्म ‘अर्थ’ (1982) बनाई, जिसके लेखक और निर्देशक भी वही थे। उनके और परवीन बॉबी के बीच के रिश्ते के तथ्यों पर आधारित एक और फ़िल्म 'वह लम्हे' (2006) आई, जिसके निर्देशक मोहित सूरी थे।

यह भी पढ़ें: पेरिस में अपना बर्थडे कुछ यूं मनाया फैमिली मैन अजय देवगन ने, देखें तस्वीरें

गुमनाम मौत

1976 में मशहूर 'टाइम' मैगजीन ने परवीन बॉबी को अपने कवर पेज पर जगह दी थी। 1983 में परवीन अपना फ़िल्मी कैरियर और भारत छोड़कर अमेरिका चली गयी थीं। कम उम्र में ही परवीन डायबिटीज की शिकार हो चुकीं थीं। 22 जनवरी 2005 को जब तीन दिनों तक परवीन ने अपने मुंबई के घर का दरवाज़ा रोज़ की तरह दूध और अखबार लेने के लिए नहीं खोला तो पुलिस को इन्फॉर्म किया गया। उसके बाद परवीन का शव उनके घर से बरामद किया गया जो बेहद ही खराब हालत में थी।