विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और क्यूट बेटी नितारा संग अक्षय कुमार की आउटिंग, ताज़ा तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 03 Apr 2019 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 10:02 AM (IST)

अक्षय कुमार Akshay Kumar इन दिनों अपनी फ़िल्म केसरी Kesari के लिए चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बेटे आरव और बेटी नितारा भी काफी पॉपुलर हैं..

ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और क्यूट बेटी नितारा संग अक्षय कुमार की आउटिंग, ताज़ा तस्वीरें
ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और क्यूट बेटी नितारा संग अक्षय कुमार की आउटिंग, ताज़ा तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी अक्षय कुमार Akshay Kumar इन दिनों अपनी फ़िल्म केसरी Kesari के लिए चर्चा में रहते हैं। फ़िल्म ने 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है! बहरहाल, हाल ही में अक्षय कुमार अपने पूरे परिवार संग मुंबई के एक मार्केट में स्पॉट किये गए, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। दरअसल, पूरा परिवार लंच के लिए एक साथ जुटा!

अक्षय कुमार के साथ पत्नी Twinkle Khanna ट्विंकल खन्ना, बेटे Aarav Kumar आरव और बेटी Nitara नितारा भी हैं! दरअसल, हाल के वर्षों में स्टार पुत्र और पुत्रियों को लेकर फैंस में ज़बरदस्त क्रेज़ देखने को मिला है। अक्षय कुमार के दोनों बच्चे आरव और नितारा भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहद पॉपुलर हैं। बहरहाल, आप देख सकते हैं पूरा परिवार इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुआ।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना और चंकी पांडे की बेटी अनन्या की मस्ती, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने दोनों बच्चों संग देश-विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए जाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी ट्विंकल और अक्षय अपने बच्चों संग फोटोज़ शेयर करते रहते हैं। अक्षय को भी अपनी फ़िल्मों की शूटिंग और प्रमोशन के बाद जितना वक़्त मिलता है वो परिवार के साथ गुजारना ही ज़रूरी समझते हैं। अक्षय इस मौके पर काफी यंग और अलग लुक में नज़र आ रहे हैं!

बता दें कि ट्विंकल खन्ना फ़िल्मों से दूरी बनाने के बाद एक चर्चित लेखिका के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। क्या आप जानते हैं अक्षय के बेटे आरव जुडो और कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं तो सात साल की नितारा अपने पापा की जान है।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी ही नहीं कमाई में भी किंग हैं कपिल शर्मा, हर साल कमाते हैं इतने करोड़

अक्षय के बेटे आरव भी उन्हीं की तरह काफी स्मार्ट हैं। पहले वो कैमरे से छुपते हुए नज़र आते थे। लेकिन, अब वो कैमरे के आगे ज़्यादा रिलैक्स और कॉन्फिडेंट नज़र आते हैं।