विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी ही नहीं कमाई में भी किंग हैं कपिल शर्मा, जानिये कितनी है आमदनी

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 02 Apr 2019 11:15 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 04 Apr 2019 11:09 AM (GMT+05:30)

बता दें कि Kapil Sharma कपिल शर्मा के पास अपना एक पर्सनल वैनिटी वैन भी है जिसकी कीमत 5 करोड़ 50 लाख है।

कॉमेडी ही नहीं कमाई में भी किंग हैं कपिल शर्मा, जानिये कितनी है आमदनी
कॉमेडी ही नहीं कमाई में भी किंग हैं कपिल शर्मा, जानिये कितनी है आमदनी

मुंबई। कपिल शर्मा को आज कौन नहीं जानता। अपने हास्य और ह्यूमर से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कपिल की कामयाबी के बारे में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बताते हैं कि कपिल शर्मा ने कॉमेडी से नाम और दाम दोनों कमाए हैं और एक नया ट्रेंड शुरू किया है।

पिछले दस साल में कपिल शर्मा ने काफी तरक्की कर ली है और आज मुंबई में उनके पास घर तो है ही रेंज रोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी कई महंगी और लक्सरी कारें भी है। कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के अलावा स्टेज शोज़ और कुछ ब्रैंड्स के विज्ञापनों से भी खूब कमाते हैं। क्या आप जानते हैं कि टीवी पर एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा 60 से 80 लाख रुपए लेते हैं। जबकि कपिल लाइव स्टेज शो से भी तगड़ी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सोलो स्टेज परफॉर्मेंस के लिए करीब 75 लाख रुपए लेते हैं। अगर कपिल की कुल संपत्ति की बात की जाए तो जनवरी 2018 में कपिल करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे।

यह भी पढ़ें: 50 साल के हुए अजय देवगन, ऐसे मिली थी पहली फ़िल्म, जानिए कुछ और रोचक किस्से

कपिल शर्मा ने एक बार खुद ट्वीट कर बताया था कि वो पिछले पांच साल से 15 करोड़ इनकमटैक्स दे रहे हैं। इसके अलावा फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में वो साल 2012 में 96 वें स्थान पर थे तो 2016 में वो 27 वें स्थान पर आ गए थे। बता दें कि कपिल शर्मा के पास अपना एक पर्सनल वैनिटी वैन भी है जिसकी कीमत 5 करोड़ 50 लाख है। नीचे की तस्वीर में आप उनकी वैनिटी वैन की फोटो भी देख सकते हैं! 

यह भी पढ़ें: कटरीना, गौरी ख़ान, श्वेता बच्चन समेत इन सभी ने इस डायरेक्टर के बुलावे पर की जमकर पार्टी, देखें तस्वीरें

टीवी शो के अलावा कपिल शर्मा के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वह अब तक दो फ़िल्मों- 'किस किस को प्यार करूं'और 'फिरंगी' में काम कर चुके हैं।