विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटरीना, गौरी ख़ान, श्वेता बच्चन समेत इन सभी ने मिलकर मनाया इस डायरेक्टर का बर्थडे, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 02 Apr 2019 10:24 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Apr 2019 09:08 AM (GMT+05:30)

अभिनेता विक्की कौशल भी इस पार्टी में रंग भरने के लिए पहुंचे हुए थे। पिछले साल उनकी फ़िल्म उरी ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।

कटरीना, गौरी ख़ान, श्वेता बच्चन समेत इन सभी ने मिलकर मनाया इस डायरेक्टर का बर्थडे, देखें तस्वीरें
कटरीना, गौरी ख़ान, श्वेता बच्चन समेत इन सभी ने मिलकर मनाया इस डायरेक्टर का बर्थडे, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड में पार्टियों का मौसम हमेशा बना रहता है। सोमवार को एक ऐसी ही पार्टी में Katrina Kaif कटरीना कैफ़, Gauri Khan गौरी ख़ान से लेकर Karan Johar करण जौहर की मौजूदगी बेहद ख़ास रही। दरअसल यह सभी फ़िल्म डायरेक्टर Zoya Akhtar ज़ोया अख्तर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जुटे थे।

ज़ोया ने मुंबई के एक रेस्तरां में इस पार्टी का आयोजन किया जिसमें उन्होंने अपने कुछ चुनिंदा और करीबी दोस्तों को बुलाया! हाल ही में फ़िल्म डायरेक्टर ज़ोया अख्तर अपनी फ़िल्म गली बॉय Gully Boy के लिए सुर्ख़ियों में थीं।इस मौके पर अभिनेत्री कटरीना कैफ़ कितनी स्टाइलिश लग रही थीं। कटरीना जो इन दिनों सलमान ख़ान के साथ अपनी फ़िल्म भारत के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। कटरीना को पार्टियों से बेहद लगाव है और वो पार्टी करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

यह भी पढ़ें: 50 साल के हुए अजय देवगन, ऐसे मिली थी पहली फ़िल्म, जानिए कुछ और रोचक किस्से

कटरीना के अलावा इस पार्टी में करण जौहर की मौजूदगी भी ख़ास रही। करण और ज़ोया आपस में बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी इस पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में दिखीं। श्वेता करण जौहर की अच्छी दोस्तों में शामिल हैं।

श्वेता के अलावा शाह रुख़ ख़ान की स्टाइलिश वाइफ गौरी ख़ान भी इस पार्टी में अपने पूरे रंग में मौजूद दिखीं।

अभिनेता विक्की कौशल भी इस पार्टी में रंग भरने के लिए पहुंचे हुए थे। पिछले साल उनकी फ़िल्म उरी ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।

ज़ोया अख्तर के भाई फरहान अख्तर भी इस पार्टी में मौजूद रहे और वो इस दौरान बेहद खुश नज़र आये।

अन्य मेहमानों में अभिनेत्री कल्कि कोच्लिन समेत और भी कई मेहमान ज़ोया की इस पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर दिखा अर्जुन-मलाइका, अजय देवगन, रितिक और आलिया भट्ट का टशन, देखें तस्वीरें

इन सितारों की मौजूदगी से यह समझा जा सकता है कि यह एक शानदार पार्टी रही, जिसमें चंद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।