Happy birthday Nick Jonas : प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें और मोहब्बत की पूरी कहानी
Happy birthday Nick Jonas आज प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिका पॉप सिंगर निक जोनस का बर्थ डे है। वह अपना 27 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आज प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिका पॉप सिंगर निक जोनस का बर्थ डे है। वह अपना 27 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस वक्त प्रियंका और निक की जोड़ी ग्लैमर जगत की सबसे रोमांटिक और मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों जब भी साथ दिखते हैं, फिजा में बस रोमांस दिखता है। इसलिए आइए निक के जन्मदिन पर हम आपको प्रियंका और उनकी लव स्टोरी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं और देखते हैं उनकी बेस्ट रोमांटिक तस्वीरें।
प्रियंका को देखा और फिदा हो गए
एक इंटरव्यू में निक ने यह स्वीकार किया था कि प्रियंका के साथ उनका पहली नज़र का प्यार है। 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में निक ने पहली बार प्रियंका को देखा और फ़िदा हो गये थे। यह इवेंट 2017 की चर्चित मेट गाला से कुछ महीने पहले हुई थी।
यही ख्वाबों की मल्लिका हैं
ऑस्कर पार्टी में प्रियंका ने वेल्वेट ड्रेस पहनी थी। प्रियंका को देखकर निक ने सोच लिया कि वही उनके ख़्वाबों की मल्लिका हैं। दोनों ने उसी शाम रिहाना की पार्टी भी अटेंड की थी। यहीं से प्रियंका और निक के बीच रिलेशनशिप शुरु हुई थी।
रेड कार्पेट पर पहली बार नजर आए
2017 के मेट गाला इवेंट में प्रियंका और निक रेड कार्पेट पर पहली बार साथ नज़र आए। मेट गाला इवेंट वाले हफ़्ते में जिम्मी किमेल लाइव शो में जब प्रियंका से निक के साथ उनके रिश्ते पर पूछा गया तो उन्होंने न इंकार किया न इकरार। प्रियंका ने कहा कि दोनों ने राल्फ़ लॉरेन के आउटफिट पहने थे। डिज़ाइनर टेबल पर दोनों साथ बैठे थे। इसीलिए मेट गाला में भी साथ जाने का फ़ैसला किया था।
रिलेशनशिप होती गई मजबूत
अक्टूबर 2017 में निक के बड़े भाई जो जोनस ने अमेरिकन एक्ट्रेस सोफी टर्नर से सगाई की थी। सोफी ने इसका एलान इंस्टाग्राम पर किया था, तब प्रियंका ने इस पर खुशी ज़ाहिर की थी। इसके बाद निक के साथ उनकी रिलेशनशिप की ख़बरों को आधार मिला। 2018 के मई में निक के साथ उनकी कुछ कोज़ी तस्वीरें आयीं।
सगाई और शादी
इसी दौरान निक ने प्रियंका की कुछ तस्वीरों पर रोमांटिक कमेंट्स भी किये थे, जिसके बाद लगभग पक्का हो गया कि प्रियंका और निक रामांटिक कपल हैं। अगस्त में प्रियंका ने मुंबई में निक के साथ सगाई और रोका किया। दिसम्बर में जोधपुर में शादी करके हमेशा के लिए निक जोनक की हो गईं।