Move to Jagran APP

Happy Birthday Neetu Kapoor: जब ऋषि कपूर से हो गया था नीतू का ब्रेकअप, साथ में शूटिंग करने के बावजूद नहीं करते थे बात

बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था। उनका असली नाम हरमीत कौर है। नीतू कपूर ने बाल कलाकार के तौर पर हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 04:50 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 07:43 AM (IST)
Happy Birthday Neetu Kapoor: जब ऋषि कपूर से हो गया था नीतू का ब्रेकअप, साथ में शूटिंग करने के बावजूद नहीं करते थे बात
पति ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर, तस्वीर- Instagram: neetu54

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था। उनका असली नाम हरमीत कौर है। नीतू कपूर ने बाल कलाकार के तौर पर हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने सूरज, दो दूनी चार, वारिस और घर घर की कहानी सहित कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर काम किया था। नीतू कपूर के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

loksabha election banner

मुख्य अभिनेत्री के तौर नीतू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत पति ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर की फिल्म रिक्शेवाला से की थी। यह फिल्म साल 1973 में आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन नीतू कपूर के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने दीवार, कभी कभी, अदालत, अमर अकबर एन्थोनी, धर्म वीर, जानी दुश्मन और काला पत्थर सहित कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीत कपूर अपनी प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहीं। ऋषि कपूर और उनकी प्रेम कहानी बेहद अलहदा रही है। साल 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। उस वक्त नीतू की उम्र महज 14 साल थी। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों को प्यार हो गया।

जैसा कि हर प्यार करने वाली की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं, वैसे ही नीतू और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी में भी काफी कुछ देखने को मिला था। एक समय ऐसा आया था जब बॉलीवुड के इस स्टार कपल का ब्रेकअप हो गया था। यह बात साल 1979 में आई फिल्म 'झूठा कहीं का' की शूटिंग के समय की है। उस दौरान नीतू कपूर और ऋषि कपूर का ब्रेकअप हो गया था। आलम यह था कि यह दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं कर रहे थे और नीतू कपूर का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

इस बात को खुद नीतू कपूर और ऋषि कपूर भी अपने इंटरव्यू में बोल चुके हैं। एक बार ऋषि कपूर ने कहा था, 'फिल्म झूठा कहीं का में जो हमारा गाना था। वो जब फिल्माया जा रहा था, उस समय मैं और नीतू बिल्कुल बात नहीं कर रहे थे। हमारा झगड़ा हो गया था। लड़ाई हो गई थी। चार दिन लगे इस गाने को शूट करने में और एक दिन न उसने बात की और न ही मैंने उससे बात की। लेकिन जब आप पर्दे पर देखेंगे तो बिल्कुल लगेगा की यह प्यार में हैं और जैसे कुछ हुआ ही नहीं।'

वहीं एक रियलिटी शो में नीतू कपूर ने कहा था, 'झूठा कही का' के 'जीवन के हर मोड़ पे' गाने में हम डांस कर रहे हैं। बड़े खुश हो रहे हैं, लेकिन असल में उस समय हमारा ब्रेकअप हो गया था। मेकअप रूम में रो-रो के मेरी बुरी हालत हो गई थी। मेरा डॉक्टर आया हुआ था। मुझे इंजेक्शन लगा। फिर शूट रेडी हुआ'। आपको बता दें कि ऋषि कपूर नीतू कपूर को टेलीग्राम लिखा करते थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.