Happy Birthday Kareena Kapoor Khan:बेटे तैमूर के आने से ऐसे बदली बेबो की जिंदगी!
Happy Birthday Kareena Kapoor Khan करीना कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ एक अच्छी मां भी हैं वह अक्सर बिज़ी होने के बाद भी तैमूर के साथ वक्त बिताती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर अपनी एक्टिंग और अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। इनकी फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस में कमाल ना दिखा पा रही हों मगर बेटे से उनकी बोंडिग हमेशा से ही चर्चा में बनी रहती हैं।
अकसर कई मौकों पर करीना पैपराज़ी के फेवरेट तैमूर अली खान के साथ नज़र आती रहती हैं। आपको बता दें कि 2016 में मां बनने के बाद करीना दो सालों तक फिल्मों से दूर थीं, जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में फिल्म वीरे दी वेडिंग से अपनी जोरदार वापसी की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। करीना कपूर अक्सर अपनी व्यस्त जिंदगी से अपने बेटे तैमूर अली खान के लिए समय निकालकर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं।
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi Dance Video: 'साकी-साकी' गर्ल के ये पुराने डांस वीडियोज़ देख कर आप भी हो जाएंगे दीवाने
पैपराज़ी के फेवरेट स्टारकिड तैमूर और करीना कपूर का बोंड काफी स्ट्रोंग है। करीना हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग के लिए लंदन गई हुई थीं, जहां उनके साथ तैमूर भी पहुंचे थे। करीना अक्सर शूटिंग से फ्री होकर तैमूर को आउटिंग पर ले जाती थी, और उनके साथ समय बिताती थीं।
सोशल मीडिया में कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आई थी जिसमें करीना तैमूर के साथ म्यूजिक का आनंद लेते नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में तैमूर अपनी उम्र के बच्चों के साथ डांस कर रहे हैं।
At a Birthday Party with @singhakainaat, Nisha Kaur Weber & li'l sissy Inaaya😃
करीना अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद तैमूर का बहुत ख्याल रखती हैं। वह तैमूर की ड्रेस और खाने पर भी पूरा ध्यान देती हैं।
तैमूर के एक साल के होने पर तैमूर की डॉल लॉन्च की गई थी, जिसे देखकर करीना काफी भड़की थीं। उनका कहना था कि किसी भी डॉल के बड़े बाल कर दोगे और बंद गला कुर्ता पहना दोगे तो वो तैमूर नहीं बन जाएगा।
इन दिनों करीना कपूर खान जीटीवी के डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं।