यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy birthday Kareena Kapoor: छह फिल्म फेयर अवॉर्ड जीत चुकीं बेबो लव स्टोरी और सबसे ग्लैमरस फोटो
Happy birthday Kareena Kapoor आज करीना कपूर 39 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड की बेबो ने अपना फिल्मी सफर 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से किया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy birthday Kareena Kapoor: आज करीना कपूर 39 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड की बेबो ने अपना फिल्मी सफर 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से किया था। तब से अब तक वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। छह फिल्म फेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। कई हिट फिल्में दी हैं। पर बॉलीवुड और निजी जिंदगी में करीना की सफलता की कहानी बस इतने से बयां नहीं हो सकती है। आज करीना के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बेबो के प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी की सबसे खास बातें बयां करते हैं।
कपूर खानदान की लाडली
कपूर खानदान में जन्मीं करीना का परिवार बॉलीवुड के सबसे चर्चित और कामयाब घरानों में से रहा है। पर करीना के लिए ज़िंदगी आसान नहीं रही है। जब करीना बड़ी हो रही थीं, तब पिता रणधीर कपूर और मां बबीता एक दूसरे से अलग हो रह रहे थे। करीना तमाम मुश्किलों के बीच अपने आपको स्थापित करती गईं।
View this post on Instagram
जब वी मेट समेत सबसे शानदार फिल्में
करीना कपूर देव (2004) और ओंकारा (2006) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा चमेली (2004), एतराज (2004), जब वी मेट (2007) और हीरोइन (2012) में करीना की एक्टिंग जबरदस्त रही है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड की ट्रेंड सेटर
करीना अपनी बेबाकी और खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। करीना बॉलीवुड की ट्रेंड सेटर रही हैं। जीरो साइज फीगर से लेकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करने तक करीना हमेशा कॉन्फिडेंट और नई राह पर बनाती नजर आयीं। पिछले साल 20 दिसंबर को करीना ने बेटे तैमूर को जन्म दिया है। तैमूर के जन्म के बाद सिर्फ़ 45 दिनों में ही करीना ने अपना वजन काफी कम कर लिया था।
View this post on Instagram
सैफ और करीना की लव स्टोरी
सैफ और करीना की शादी अक्तूबर 2012 में हुई थी। इससे पांच साल पहले तक दोनों ने डेट किया। छोटे नवाब और करीना फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान करीब आए। इससे पहले भी सैफ और करीना 'एलओसी कारगिल' और 'ओमकारा' में काम कर चुके थे, लेकिन तब तक दोनों बस अच्छे दोस्त थे। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलनी शुरू हो गई और 2007 अक्टूबर के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। उस समय शाहिद और करीना का ब्रेकअप हुआ था और करीना को सैफ का सहारा मिला।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
