Happy Birthday Ishaan Khatter : ईशान खट्टर के बर्थडे पर भाभी मीरा कपूर ने लिखा ये खास मैसेज, इन स्टार्स ने भी किया विश
Happy Birthday Ishaan Khatter शाहिद कपूर के छोटे भाई बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर का जन्मदिन है। ईशान आज अपना 24वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। शाहिद कपूर के छोटे भाई बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर का जन्मदिन है। ईशान आज अपना 24वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ईशान के इस खास दिन पर उनकी भाभी मीरा राजपूत कपूर ने उन्हें खास मैसेज के साथ बधाई दी है। मारी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ईशान की दो फोटो शेयर की हैं जिसमें वो कुछ डांसिंग पोज़ में नज़र आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए मीरा ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नॉट सो लिटिल ब्रदर। हमेशा ऐसे ही क्रेजी और पागल रहना और मेरी अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक करते रहना’।
आपको बता दें कि ईशान को बॉलीवुड में डेब्यू किए भी सिर्फ एक साल ही हुआ है। लेकिन अपनी मासूमियत और सादगी की वजह से फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। ईशान ने साल 2017 में रिलीज हुई ईरानी डायरेक्टर मजीद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। हालांकि वो फिल्म पर्दे पर कुछ खास नहीं चली थी।
इसके बाद 2018 में ईशान सैराठ की हिंदी रीमेक ‘धड़क’ में नज़र आए। इस फिल्म में उनके साथ जाहन्वी कपूर लीड रोल में थीं। इस फिल्म को ना सिर्फ फैंस ने सराहा बल्कि इसके बाद ईशान को आईफा में 'बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड' से सम्मानित किया गया था। वैसे ‘धड़क’ के बाद ईशान और जाहन्वी की दोस्ती को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है। अब ईशान जल्द ही फिल्म खाली-पीली में नजर आने वाले हैं। मीरा के अलावा ईशान को कुणाल खेमू और आलिया भट्ट ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।