Emraan Hashmi Birthday: इमरान को Kiss करता देख गुस्से में उनकी पिटाई करती थी पत्नी, फिर देते थे ऐसा गिफ्ट
इमरान हाशमी का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुआ था। उनका पूरा नाम इमरान अनवर हाशमी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सीरियल किसर कहे जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी का आज बर्थडे है। आज इमरान अपना 41वां जन्मदिनमना रहे हैं। इमरान ने एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में काम किया है और अभी भी वह फिल्में कर रह हैं। उनकी कई फिल्में हिट भी रही हैं। आज इमरान के जन्मदिन पर हम इंडस्ट्री में सीरियल किसर कहे जाने वाले इमराान की पत्नी परवीन साहनी जब उन्हें किस करता देाती थीं तो वह भड़क जाती थीं। फिर इमरान उन्हें इस तरह मनाते थे। आइए इस खास मौके पर जानाते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें...
इमरान हाशमी आज जिस सीरियल किसर के नाम से मशहूर हैं। हकीकत में वह कभी सिरियल किसर बनाना ही नहीं चाहते थे। ये बात उन्होंने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बताया था। एक्टर ने बताया था कि ये सब फिल्म की कहानी और सीन की मांग होती थी। सीरियल किसर के टैग से खुद इमरान हाशमी भी खुश नहीं हैं। एक्टर ही नहीं उनकी पत्नी को ये भी उनका किस करना पसंद नहीं। उन्हें किस करता देख वह नाराज हो जाती थीं। इस बात का खुलासा खुद इमरान ने ही किया था।
इंटरव्यू में इमरान से किसिंग सीन पर उनकी पत्नी परवीन साहनी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया। इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अब वह मुझे उतनी जोर से नहीं मारतीं। पहले वो मुझे बैग से मारती थी, लेकिन अब हाथ से मारती हैं। मतलब इतने सालों में एक तरह से वह शांत हो गई हैं।'
इमरान हाशमी ने बताया, 'हर फिल्म और हर किसिंग सीन के लिए मैं उन्हें बैग खरीद कर देते हैं। उनकी एक अलमारी बैग से भरी पड़ी है।' इमरान हाशमी और परवीन साहनी की शादी को 14 साल हो गए हैं। देानों पति-पत्नी से ज्यादा एक अच्छे दोस्त हैं। दोनों का एक बेटा है।
आपको बता दें कि एक्टर का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुआ था। उनका पूरा नाम इमरान अनवर हाशमी है लेकिन उन्होंने अपना नाम बदलकर फरहान हाशमी कर लिया था, लेकिन बाद में फिर से अपने पुराने नाम पर आ गए।