Happy Birthday Angad Bedi: नेहा धूपिया के पति का है क्रिकेट से गहरा नाता, जानें उनके बारे में खास बातें
अंगद बेदी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 6 फरवरी, 1983 को दिल्ली में हुआ था। आज वह अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। अंगद ने कई फिल्मों में काम किया। अंगद ने सबसे ज्यादा सुर्खियां साल 2018 में बटोरी जब उन्होंने एक्ट्रेस नेहा धूपिया से गुपचुप शादी की थी। दोनों ने अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था।
बता दें कि शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अंगद के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ प्राइवेट बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक उठेंगे। तो चलिए जानते हैं...
ये भी पढ़ें- Happy Birthday Nora Fatehi: कनाडा से सिर्फ 5 हजार रूपए लेकर भारत आई थीं नोरा फतेही, फिर ऐसे बनीं डांस क्वीन
1. अंगद बेदी एक्टर बनने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। 16 साल की उम्र में वह रणजी ट्रॉफी का हिस्सा बन गए थे। अंगद भारतीय क्रिकेट अंडर नाइंटीन भी खेल चुके हैं।
2. अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर्स में शुमार किए जाते हैं।
3. अंगद दोनों हाथों से बराबर काम कर सकते हैं। वे लेफ्ट हैंड से भी उसी तरह काम कर सकते हैं जैसा आम तौर पर राइट हैंड से किया जाता है। ऐसे लोग पूरी दुनिया में केवल 1 पर्सेंट होते हैं।
4. आपको बता दें कि अंगद बेदी एक बेहतरीन शेफ भी हैं। उन्हें फ्री टाइम में खाना बनाना पसंद हैं।
5. अंगद पहले फिल्म 'काई पो चे' में काम करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों से उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई। इसी के साथ पहले वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में भी काम करने वाले थे।
6. अंगद बेदी का नाम एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ जुड़ चुका है। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका। इसके बाद अंगद की लाइफ में नेहा धूपिया ने कदम रखा।