विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने बर्थडे पर बताया जीवन का फलसफा- 'साल गुजरता है, वक्त निकलता है...'

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2022 01:50 PM (IST)

Happy Birthday Akshay Kumar अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों से की मगर वक्त के साथ उन्होंने ...और पढ़ें

Happy Birthday Akshay Kumar Cuttputlli Actor Thanks Fans. Photo- Instagram
Happy Birthday Akshay Kumar Cuttputlli Actor Thanks Fans. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के सबसे सफल कलाकारों में से एक अक्षय कुमार ने 9 सितम्बर को उम्र का 55वां पड़ाव पार कर लिया। प्रोफेशनल लाइफ की बात हो या पर्सनल, अक्षय इंडस्ट्री के सबसे फिट सेलेब्रिटी में भी शामिल हैं। अनुशासन और वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए मशहूर अक्षय ने बर्थडे पर अपने जीवन का फलसफा फैंस के साथ शेयर किया। 

इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जो अपकमिंग फिल्म सूराराई पोट्टरू रीमेक के सेट की लग रही है। इस फोटो में अक्षय एयरफोर्स से जुड़ी लोकेशन पर बैठे हैं और उनके पीछे लिखा है- एक चीज, जिसे आप रीसाइकल नहीं कर सकते, वो है बर्बाद किया हुआ वक्त। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- साल गुजरता है, वक्त निकलता है, जो नियत रहता है, वो है आभार, जो में हर जन्मदिन पर महसूस करता हूं। आप सभी के प्यार के लिए बहुत शुक्रिया। अक्षय की इस पोस्ट पर कई फैंस और सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

9 सितम्बर 1967 को जन्मे अक्षय 55 साल के हो गये हैं। उन्होंने 1991 में आयी फिल्म सौगंध से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। अक्षय ने बॉलीवुड में फिल्मों में करियर की शुरुआत एक एक्शन हीरो के तौर पर की थी। नब्बे के शुरुआती सालों में एक्शन फिल्मों का ही बोलबाला था।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अजय देवगन, शाह रुख खान से लेकर सलमान खान, तकरीबन हर यंग एक्टर एक्शन फिल्में कर रहा था। ऐसे माहौल में जब मार्शल आर्ट्स सीखे हुए अक्षय ने पर्दे पर अपने किक और पंचेज चलाये तो दर्शकों को एक नये तरह के दृश्य देखने को मिले। अपने एक्शन की बदौलत अक्षय तेजी से लोकप्रिय हुए। खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उनके स्टारडम को परवान चढ़ाया, साथ ही उन्हें खिलाड़ी का टाइटल भी दिलवाया। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

एक्शन से करियर शुरू करने वाले अक्षय ने बाद के सालों में कॉमेडी जॉनर को भी आजमाया और इसमें सफलता हासिल की। एक वक्त बाद कॉमेडी उनकी फिल्मोग्राफी का स्थायी हिस्सा बन गया और आज तक अक्षय इस जॉनर से चिपके हुए हैं। 2019 अक्षय के करियर का बेस्ट साल माना जाता है, जब उनकी चार फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से तीन ने 200 करोड़ से अधिक कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

2022 अक्षय के लिए अच्छा नहीं रहा है। बच्चन पांडेय, रक्षा बंधन और पृथ्वीराज असफल रही हैं। हालांकि, आने वाले समय में अक्षय के पास ऐसी कई फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर गेमचेंजर साबित हो सकती हैं। अक्षय की सबसे ताजा रिलीज कटपुतली है, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी है।