Drishyam 3 के आते ही 'हनुमान अंश' का बड़ा दांव, Box Office पर दूसरी पारी के लिए तैयार फिल्म; क्या है मास्टरप्लान?
50 दिनों से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब Hanuman Ansh के मेकर्स ने एक बड़ा एलान किया है।

'दृश्यम 3' के बीच 'हनुमान अंश' के मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
HighLights
'दृश्यम 3' के बीच 'हनुमान अंश' के मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती रहेगी फिल्म
दुनियाभर में फिल्म ने पार किए 400 करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होम्बले फिल्म्स सच में भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने भारतीय सिनेमा को कई सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। 'हनुमान अंश' को स्वयंभू मीडिया नेटवर्क द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है, उसकी कहानी सम्मानित आध्यात्मिक हस्ती श्री नीब करौरी बाबा की काफी दिल को छू लेने वाली कहानी को पेश करती है। विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी 'डिवाइन डिटूर' किताब पर आधारित है।
विशाल चतु्र्वेदी के फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन अब अजय देवगन की दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने दस्तक दे दी है। लेकिन इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ा एलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें- आठवें वीकेंड पर Hanuman Ansh के साथ हो गया 'खेल', बाबा हुए प्रसन्न; इतिहास रचने से सिर्फ 14 करोड़ दूर फिल्म
'हनुमान अंश' के मेकर्स का बड़ा एलान
ऐसे में अब इस भक्तिमय कहानी को देश के अलावा विदेश में भी सुनाने की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। अब भक्ति के रंग को और गहरा करते हुए मेकर्स ने 9 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के तेलुगु दर्शकों के लिए फिल्म को रिलीज करने की तैयारी कर ली है।
होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्टर शेयर करते हुए घोषणा कर लिखा है, 'हमें बहुत खुशी है कि हम दर्शकों के लिए हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को तेलुगु में ला रहे हैं, ताकि वे दुनिया भर में बड़े पर्दे पर इसकी दिव्य भव्यता का अनुभव कर सकें। दुनिया भर में 9 अक्टूबर को होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी'।

होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने KGF फ्रैंचाइजी, कांतारा, सालार फ्रैंचाइजी और महावतार नरसिम्हा के जरिए देश की कुछ सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्में दी हैं, जिसमें इनके ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी भी शामिल हैं।
ऐसे में अब यह ग्लोबल लेवल पर हनुमान अंश फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहा है। इस प्रोडक्शन हाउस ने अपनी सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के जरिए, इंडियन सिनेमा की दुनिया में लगातार नए बेंचमार्क सेट किए हैं, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अपना सबसे बड़ा योगदान भी दिया है।
-1790942389719.webp)
फिल्मों की शानदार लाइन अप की बात करें तो, प्रोडक्शन हाउस के पास सालार: भाग 2 - शौर्यंगा पर्व, महावतार परशुराम, सूर्या 48, येतो का नाय और ऋतिक रोशन के साथ अपकमिंग कोलेबोरेशन शामिल है।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के आने से पहले Hanuman Ansh ने किया बड़ा चमत्कार,खेला सबसे बड़ा दांव; गुरुवार को जमकर हुई धनवर्षा
