विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hansika Motwani ने शेयर की सूफी नाइट से अनदेखी तस्वीरे, एक्ट्रेस का दिखा रॉयल अंदाज

By Aditi YadavEdited By:
Published: Sun, 11 Dec 2022 08:47 AM (IST)

हंसिका मोटवानी ने हाल ही में बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरे ...और पढ़ें

Hansika Motwani New Photos, Hansika Motwani , Photo
Hansika Motwani New Photos, Hansika Motwani , Photo

 नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani New Photos: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) संग शादी के बंधन में बंधी हैं। इस कपल ने जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले और पैलेस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरे और वीडियो वायरल हुए थे। इसी बीच अब खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सूफी नाइट की तस्वीरे साझा की है, जिनमें उनका अंदाज देखने लायक है।

हंसिका मोटवानी की सूफी नाइट की तस्वीर

शादी के बाद हंसिका लगातार अपनी शादी की तस्वीरे साझा कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अब सूफी नाइट की भी एक झलक साझा की है। बता दें, 2 दिसंबर 2022 को  मुंडोता किले में सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस आइवरी कलर का मिरर-एम्बेलिश्ड शरारा पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने दुपट्टे को सिर पर कैरी किया हुआ है। इसी के साथ उन्होंने गले में नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका पहना हुआ है।

फैमिली संग इस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

इस फोटो में हंसिका मां मोना, भाई प्रशांत और सोहेल संग मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी के चेहरे में बड़ी सी मुस्कान दिखाई दे रही है। सूफी नाइट में कपल बहुत ही प्यारे लग रहे थे। एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन  तीन दिन तक चले थे, जिसमे सूफी नाइट के अलावा  मेहंदी सेरेमनी और संगीत सेरेमनी भी शामिल थी।

शादी में पहना था लाल जोड़ा

हंसिका के अपनी शादी में गोल्डन और रेड कलर का हैवी लहंगा पहना था, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसपर उन्होंने डबल दुपट्टा कैरी किया हुआ था। नेक पीस, मांग टीका, नथ और हाथों में कलीरे पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं थी।  वहीं सोहेल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए थे। खबरों की माने को हंसिका अपनी शादी के दौरान काफी इमोशनल हो गए थी। सोहेल उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक गए थे।

हंसिका और सोहेल की लव स्टोरी

बता दें सोहेल कथुरिया मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया बिजनेस पार्टनर्स भी हैं। एक साथ काम करने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, प्यार हुआ और अब इस कपल शादी रचा ली है। शादी से पहले पेरिस में दोनों ने सगाई की थी। सोहेल ने हंसिका को घुटनों पर बैठकर शादी प्रपोज किया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: टीना दत्ता के जाते ही फफक कर रो पड़े शालीन, बाद में किया प्रियंका के साथ रोमांटिक डांस