विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Halloween 2023: सबा अली खान की लाडली Inaaya बनीं क्यूट 'चमगादड़', 'पम्पकिन' बन धीरज के बेटे Zayn ने जीता दिल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 31 Oct 2023 02:43 PM (IST)

Bollywood Celebs Halloween 2023 आज पूरी दुनिया में हैलोवीन सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस फेस्टिवल को ...और पढ़ें

बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह मनाई हैलोवीन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह मनाई हैलोवीन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सनी लियोनी ने पति के साथ एन्जॉय किया हैलोवीन
  2. सबा अली खान की बेटी पर चढ़ा हैलोवीन का खुमार
  3. प्राजक्ता कोली का हैलोवीन लुक देख डर जाएंगे आप

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Halloween 2023: हर साल 31 अक्टूबर को 'हैलोवीन' सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग डरावनी ड्रेसेस पहनकर अपने घर को डरावनी चीजों से सजाते हैं और मजेदार गेम खेलते हैं। यूं तो यह त्योहार यूके और अमेरिका जैसे देशों में मनाया जाता है, लेकिन अब भारत में भी इसका ट्रेंड शुरू हो गया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक डरावने हैलोवीन लुक से चर्चा बटोरते हैं। मंगलवार को सेलिब्रेट किए जा रहे 'हैलोवीन' पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना डरावना लुक दिखाया है।

सनी लियोनी का हैलोवीन लुक

अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने पति डेनियल वेबर (Deniel Weber) के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया। उनका हैलोवीन लुक बहुत ही मजेदार है। गुलाबी बाल, लाल लिपस्टिक, हाफ पैंट और रेड स्वेटशर्ट में सनी लियोनी बिल्ली जैसा पोज रही हैं। वहीं, उनके पति डेनियल भी अनोखे लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Sunny Leone with husband Deniel Weber

हैलोवीन पर जन्नत जुबैर का ग्लैमरस अवतार

जन्नत जुबैर ने भी हैलोवीन लुक क्रिएट किया है, लेकिन उनका ये लुक डरावना कम और ग्लैमरस ज्यादा है। अभिनेत्री ने स्ट्रैपलेस ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लॉन्ड शॉर्ट हेयर से खुद को स्टाइल किया है। ऑरेंज और पिंक आईशौडो व न्यूड मेकअप में जन्नत बेहद हसीन लग रही हैं।

Jannat Zubair

यह भी पढ़ें- Halloween 2023: जेनेलिया पर चढ़ा हैलोवीन का खुमार, पति Riteish Deshmukh ने रेडी किया एक्ट्रेस का Jawan लुक

धीरज धूपर के लाडले बने कद्दू

धीरज धूपर की पत्नी व एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा धूपर ने हैलोवीन डे पर बेटे जैन धूपर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में अभिनेत्री ब्लैक ड्रेस के साथ मकड़ी वाली नुकीली हैट पहनी थी, जबकि उनके लाडले बेटे जैन कद्दू बने हुए क्यूट लग रहे हैं। हैलोवीन लुक में जैन की क्यूटनेस फैंस का दिल जीत रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Vinny Arora Dhoopar (@vinnyaroradhoopar)

सबा अली खान की बेटी ने चमगादड़ लुक से जीता दिल

सबा अली खान ने बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) के साथ हैलोवीन डे पर फोटोज शेयर की हैं। एक जगह इनाया को भूतिया कॉस्ट्यूम में देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर में इनाया ने चमगादड़ के अवतार में नजर आ रही हैं। इनाया की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

प्राजक्ता कोली का भूतिया अवतार

अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैलोवीन लुक शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है। अभिनेत्री ने ब्लैक लिप्स, डरावनी आंखों और अपने रिएक्शन से फैंस को इंप्रेस कर दिया है।

Prajakta Koli

यह भी पढ़ें- टेढ़ी गर्दन, मुंह से निकलता खून, हैलोवीन पर सबसे डरावनी भूत बनीं Tina Datta, देख फटी रह जाएंगी आंखें