विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gyanvapi Files: कश्मीर फाइल्स के बाद पर्दे पर दिखेगी ज्ञानवापी की कहानी, कब रिलीज होगी विजय राज की अगली फिल्म?

Published: Thu, 03 Apr 2025 04:58 PM (IST)

द कश्मीर फाइल्स के बाद द साबरमती रिपोर्ट जैसी कई फिल्में आई जिनके जरिए मेकर्स ने इतिहास से जुड़े मुद्दे ...और पढ़ें

ज्ञानवापी फाइल्स की रिलीज डेट से उठा पर्दा (Photo Credit- Instagram)
ज्ञानवापी फाइल्स की रिलीज डेट से उठा पर्दा (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. विजय राज की अपकमिंग फिल्म
  2. विजय राज की फिल्म का पोस्ट हुआ आउट
  3. ज्ञानवापी फाइल्स कब होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता मूवीज के जरिए इतिहास से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम करते नजर आ रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स के हिट होने के बाद यह सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद द केरल स्टोरी, द साबरमति रिपोर्ट जैसी फिल्मों की खूब चर्चा हुई। कुछ फिल्मों पर कंट्रोवर्सी भी हुई। हालांकि, इस तरह की फिल्मों को देखने दर्शक सिनेमाघरों में जरूर पहुंचे। अब ज्ञानवापी की कहानी को भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। आइए इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

ज्ञानवापी फाइल्स का पोस्टर हुआ आउट

विक्की कौशल स्टारर छावा में मराठा योद्धा संभाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया। इसके बाद अब एक और रियल स्टोरी को दिखाने वाली फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसमें विजय राज लीड किरदार की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि उनकी कॉमेडी जॉनर की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। अब वह ज्ञानवापी फाइल्स में नजर आने वाले हैं।

हाल ही में मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का पोस्टर जारी किया। ज्ञानवापी फाइल्स (Gyanvapi Files) की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में बीते कुछ समय से हो रही है। हालांकि, अब मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसमें विजय राज दर्जी बने नजर आ रहे हैं और उनके पीछे एक तरफ मस्जीद और दूसरी तरफ गाय की तस्वीर है। नीचे की ओर पोस्ट में आग और दंगे का संकेत दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 से मेकर्स ने Vijay Raaz को निकाला बाहर, एक्टर पर लगे गंभीर आरोप

Photo Credit- Instagram

ज्ञानवापी फाइल्स: ए टेलर मर्डर स्टोरी कब रिलीज होगी?

पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'देखिए वो कहानी जिसे बताना जरूरी है।' पोस्टर को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि विजय वर्मा एक दर्जी के किरदार में नजर आ रहे हैं। रिलीज डेट की बात करें, तो यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों (Gyanvapi Files Release Date) में दस्तक देने के लिए तैयार है। पोस्टर जारी होने के बाद ये अपकमिंग मूवी चर्चा में आ गई है।

Photo Credit- Jagran

फिल्म की कहानी क्या है?

ज्ञानवापी फाइल्स के बारे में बता दें कि यह फिल्म 2022 में उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की दर्दनाक हत्या पर आधारित है। कन्हैया का कत्ल दो हमलावरों ने दिनदहाड़े किया था। हमला करने वालों ने इस घटना की जानकारी बाद में वीडियो शेयर कर दी थी। अब फिल्म में देखना होगा कि मेकर्स इस रियल स्टोरी को किस तरह से दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें- 'उसकी कुछ खामियां हैं', Murder in Mahim के पुलिस ऑफिसर विजय राज ने अपने रोल पर तोड़ी चुप्पी