विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush: अयोध्या में आदिपुरुष के टीजर लॉन्च की जोरदार तैयारियां, सरयू नदी से निकलेगा विशाल पोस्टर

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 02 Oct 2022 04:21 PM (IST)

अयोध्या में आदिपुरुष के टीजर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज शाम 7 बजकर 11 मिनट पर ग्रैंड अंदाज ...और पढ़ें

Adipurush, Ayodhya, Photo Credit Twitter, Kriti Sanon
Adipurush, Ayodhya, Photo Credit Twitter, Kriti Sanon

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Ayodhya Event: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का टीजर आज शाम 7 बजकर 11 मिनट पर अयोध्या में रिलीज होने जा रहा है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। जोर-शोर से अयोध्या में टीजर लॉन्च की तैयारियां चल रही है। फिल्म की पूरी कास्ट अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसी बीच टीजर सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जिसमे देखा जा रहा है कि इस इवेंट के लिए सरयू नदी तट पर खास इतजाम किए गए हैं। लॉन्च ईवेंट बेहद ग्रैंड लेवल पर ऑर्गेनाइज किया गया है, जिस वजह से फायर फोर्स और पुलिस के इंतजाम भी किया गया है। 

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

खबरों की माने तो इस टीजर लॉन्च इवेंट के लिए खास पुल तैयार कराया गया है, जिसके ऊपर से गुजरकर VIP और स्टारकास्ट एंट्री करेंगे। इसपर फूलों से सजावट की गई है। पुल के अलावा टीजर लॉन्च इवेंट के लिए स्टेज तैयार कराया गया है, जिस पर भव्य लाइट्स लगाई जा चुकी हैं। खबरों की माने तो सरयू नदी के बीचो-बीच खास पोस्टर लॉन्च की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि नदी के बीच 50 फीट का पोस्टर सेट किया जा रहा है, जो लॉन्च के टाइम नदी से बाहर निकलेगा। जिसके लिए खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा टीजर

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

टीजर को भव्य तरीके से 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें प्रभास भगवान राम के स्वरूप में दिख रहे हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि प्रभास जमीन पर घटना टेक कर आसमान की ओर बाण चलते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम की कथा उनके पराक्रमी स्वरूप को दर्शाने वाली है।

12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी फिल्म

पहले फिल्म को 2022 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब आदिपुरुष को साल 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर अगले साल 12 जनवरी को रिलीज करने की तैयारी है। ये फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है।


यह भी पढ़ें- Adipurush Teaser Release: टीजर रिलीज इवेंट के लिए अयोध्या रवाना हुई 'आदिपुरुष' की टीम, देखें वीडियो