गूगल ने राज कपूर के जन्मदिन पर बनाया डूडल
हिन्दी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का आज 90वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर गूगल ने अभिनेता का डूडल बनाकर इसे सेलिब्रेट किया है।
मुंबई। हिन्दी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का आज 90वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर गूगल ने अभिनेता का डूडल बनाकर इसे सेलिब्रेट किया है।
डूडल ने 1955 में आई उनकी फिल्म 'श्री 420' की एक तस्वीर का डूडल बनाया है। इसके बैकग्राउंड में राज कपूर और नरगिस की इस फिल्म के चर्चित गाने की एक तस्वीर भी है। 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाना उस समय दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था।
राज कपूर ने बॉलीवुड में बहुत बड़ा योगदान दिया है और इसी योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राज कपूर को 'मेरा नाम जोकर', 'श्री 420', 'जिस देश में गंगा बहती है' और 'आवारा' जैसी फिल्मों में उनके किरदार के लिए जाना जाता है।
2 दिसंबर 1924 को जन्मे राज कपूर का निधन 2 जून 1988 को 63 साल की उम्र में अस्थमा से जुड़ी बीमारी के चलते हुआ था। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने गए राज कपूर इवेंट में बेहोश हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। एक महीने बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
पढ़ेंः दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान ढहने की कगार पर
पढ़ेंः साधना की हालत में सुधार, दो दिन में मिल सकती है छुट्टी!