विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर-सोनाक्षी की फिल्‍म 'लूटेरा' के दो साल पूरे

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 05 Jul 2015 11:57 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 12:38 PM (IST)

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्‍हा की फिल्‍म 'लूटेरा' की रिलीज को पूरे दो साल हो गए। इस खास मौके पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लूटेरा' की रिलीज को पूरे दो साल हो गए। इस खास मौके पर दोनों ही काफी भावुक नजर आए। रणवीर सिंह ने एक ट्वीट कर लिखा कि उन्हें यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि लोग अब भी उनकी इस फिल्म की सराहना कर रहे हैं।

बाप रे...जेपी दत्ता की बेटी ने आखिर ऐसा गाउन पहना ही क्यों?

उन्होंने इसको लेकर लेकर एक और ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'लूटेरा के दो साल पूरे...,एक प्रेम कहानी, जिसने मेरा दिल चुरा लिया'। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म से अपनी और साेनाक्षी सिन्हा की एक प्यारी तस्वीर भी पोस्ट की है।

सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी फिल्म 'लूटेरा' की रिलीज के दो साल पूरे होने पर ट्वीट किया है और उन्होंने रणवीर सिंह के इस ट्वीट को रिट्वीट भी किया है। उन्होंने एक ट्वीट में इस फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी और रणवीर सिंह का शुक्रिया भी अदा किया है।

ससुर के शोक संदेश से करिश्मा कपूर का नाम गायब

आपको बता दें कि फिल्म 'लूटेरा' ओ हेनरी की शॉर्ट स्टोरी 'द लास्ट लीफ' पर बेस्ड थी। यह पांच जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी। यह एक लव स्टोरी थी, जो दर्शकों का दिल छूने में कामयाब रही थी। रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की भी सराहना हुई थी।