Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Golden Globes 2023: राम चरण ने अवार्ड्स शो से पहले स्टार स्टडेड पार्टी में लिया भाग, वायरल हुई तस्वीरें

    Golden Globes 2023 गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स शो में एसएस राजामौली के अलावा जूनियर एनटीआर भी भाग लेंगे। इस बीच ऑस्कर अवार्ड 24 जनवरी को होने वाले हैं। आरआरआर हिंदी तमिल तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है।

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sat, 07 Jan 2023 05:18 PM (IST)
    Hero Image
    Golden Globes 2023: गोल्डन ग्लोब 2023 को लेकर कई लोग उत्साहित है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Golden Globes 2023: गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड जल्द होने वाले हैं। यह अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में होंगे। इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले राम चरण ने अवार्ड शो से पहले हुई पार्टी में भाग लिया है। इसमें उनके अलावा हॉलीवुड से जुड़े कई कलाकारों ने भाग लिया था। राम चरण इस अवसर पर ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े पहनने नजर आए। इस अवसर पर सभी की नजरें उन पर टिक गई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोल्डन ग्लोब 2023 में आरआरआर को 2 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है

    गोल्डन ग्लोब 2023 में आरआरआर को 2 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस पार्टी में मिरांडा केर, मिशेल येओह, कॉलमैन डोमिनगो जैसे कलाकार भी नजर आए। राम चरण अपनी आगामी फिल्म आरआरआर के प्रमोशन और अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में भाग लेने के लिए पत्नी उपासना के साथ लॉस एंजिलिस गए हुए हैं। इसके पहले दोनों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका के लिए रवाना होते हुए स्पॉट किया गया था। यह अवार्ड 11 जनवरी को होने वाले हैं। अब राम चरण ने एक पार्टी में भाग लिया है। इसमें उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहन रखा था। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia photos: विजय वर्मा से अफेयर की खबरों के बीच 'बाहुबली' एक्ट्रेस अभी भी वेकेशन के मूड में

    राम चरण के स्टाइल की भी लोग सराहना कर रहे हैं

    राम चरण के स्टाइल की भी लोग सराहना कर रहे हैं। राम चरण ने ब्लैक एंड वाइट ग्राफिक टी-शर्ट भी पहन रखा था। ट्विटर ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा है, 'राम चरण कितना अच्छा लग रहा है।'उन्होंने बेवर्ली हिल्स केलिफोर्निया में हुई पार्टी में भाग लिया है।' एक ने लिखा है, 'राम चरण बहुत अच्छा लग रहा है। उन्हें बहुत ही शानदार वेलकम मिला है।'

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने फोटो के साथ शेयर किया क्रिप्टिक नोट, ट्रोल्स ने कहा- रेखा-अमिताभ के बाद उर्वशी-ऋषभ की लव...

    राम चरण का अमेरिका में काफी भव्य स्वागत किया गया है

    राम चरण का अमेरिका में काफी भव्य स्वागत किया गया है। उन्हें लेने कई गाड़ियों का काफिला गया था। वहीं, एयरपोर्ट आगमन पर उनका भारतीय पारंपरिक अंदाज में टीका लगाकर स्वागत भी किया गया। गोल्डन ग्लोब में आरआरआर 2 कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। बेस्ट फॉरेन फिल्म के अलावा फिल्म का गाना नातू, नातू भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड है।