Move to Jagran APP

शादी के बाद काम पर जुटीं बेजोड़ प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास के साथ आयी हैं लेटेस्ट तस्वीरें

इसमें कोई संदेह नहीं प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार हैं और वो इंडिया और बॉलीवुड का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर रही हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 07:23 AM (IST)
शादी के बाद काम पर जुटीं बेजोड़ प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास के साथ आयी हैं लेटेस्ट तस्वीरें
शादी के बाद काम पर जुटीं बेजोड़ प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास के साथ आयी हैं लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से सुर्ख़ियों में हैं और निक जोनास से शादी करने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर भी प्रियंका चोपड़ा को लेकर ख़बरों का बाज़ार गर्म है। सोशल मीडिया पर लगातार दोनों की शादी की तस्वीरें वाइरल हो रही हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें मुंबई से आयी हैं।

loksabha election banner

दरअसल, शुक्रवार को प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं। ज़ाहिर है शादी के बाद प्रियंका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में जुटी हैं। इस दौरान निक जोनास के साथ प्रियंका कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। आप देख सकते हैं प्रियंका इस मॉडर्न लुक में काफी आकर्षक लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ने परिवार संग मनाया अपनी मॉम सलमा ख़ान का बर्थडे, मलाइका अरोड़ा भी पहुंची

गौरतलब है कि 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में बड़े ही धूमधाम से शादी की। इस शादी में मुकेश अंबानी अपने परिवार संग पहुंचे थे। उसके बाद प्रियंका ने देश की राजधानी दिल्ली में एक वेडिंग रिसेप्शन का भी आयोजन किया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तक शामिल हुए थे।

बहरहाल, शुक्रवार को इस इवेंट में जब प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे तो वहां मौजूद तमाम लोगों में इस नवविवाहित जोड़ी के लिए ज़बरदस्त क्रेज़ दिखा। प्रियंका और निक ने इस दौरान फोटोग्राफरों को भी एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। इन तस्वीरों में आप प्रियंका और निक की ज़बरदस्त केमिस्ट्री देख सकते हैं।

प्रियंका और निक जिस तरह से एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं, इससे समझा जा सकता है कि दोनों में कितना प्यार है! इस इवेंट में प्रियंका को एक ग्लोबल आइकॉन के रूप में आमंत्रित किया गया था। इसमें कोई संदेह नहीं प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार हैं और वो इंडिया और बॉलीवुड का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: बेटे तैमूर को लेकर स्कूल पहुंची करीना कपूर, स्कूल बैग देख आप भी कह उठेंगे- Amazing

शुक्रवार शाम को इस आयोजन के बाद निक और प्रियंका शनिवार को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे हैं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.