अबराम के लिए Mommy गौरी ख़ान बनीं 'The Mummy', देखिए क्यूट तस्वीर
शाह रूख़ की बेटर हाफ़ गौरी ने ट्वीटर पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अबराम के साथ Mummy Moment एंजॉय करती दिख रही हैं।
मुंबई। हाल ही में हॉलीवुड फ़िल्म द ममी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, जिसमें इस बार टॉम क्रूज़ लीड रोल में हैं। दुनियाभर में इस ममी का ख़ुमार छाने में अभी वक़्त है, मगर शाह रूख़ ख़ान के Mummy ने एंट्री ले ली है।
शाह रूख़ की बेटर हाफ़ गौरी ने ट्वीटर पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अबराम के साथ Mummy Moment एंजॉय करती दिख रही हैं। गौरी के जिस्म पर ममी की तरह काग़ज़ लिपटा हुआ है और वो नन्हे अबराम को किस कर रही हैं। इस फोटो पर गौरी ने लिखा है- वो लम्हा, जब अच्छी ममी बनने के लिए आपको सराहा जाता है। अबराम पैपेराज़ी के भी फेवरिट हैं। सोशल मीडिया में अभी अबराम छाए रहते हैं।
ये भी पढ़ें: आमिर ख़ान का दिल चाहता है, सारा ठग लें हिंदोस्तान
That moment when you get appreciated for being a good Mummy! pic.twitter.com/BUKwNiGtUS— Gauri Khan (@gaurikhan) April 3, 2017
कुछ दिन पहले शाह रूख़ ने अबराम की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो स्पाइडरमैन की ड्रेस पहने हुए दिख रहे हैं। The Mummy इस फ्रेंचाइजी की रीबूट फ़िल्म है, जिसमें टॉम क्रूज़, सोफ़िया बुटेला, एनाबेल वॉलिस और रसल क्रो मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। ममी को लेकर विभिन्न दौर में कई फ़िल्में बनी हैं। इनमें लेटेस्ट ट्रिलॉजी की पहली फ़िल्म The Mummy 1999 में, दूसरी फ़िल्म The Mummy Returns 2001 और तीसरी The Mummy- Tomb Of The Dragon Emperor 2008 में आई थी। नई The Mummy का ट्रेलर नीचे देख सकते हैं-
ये भी पढ़ें: My Name Is Khan के सीक्वल से कमबैक करना चाहती हैं Twinkle Khanna