विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Akansha Chamola के डिवोर्स की घोषणा के बाद Lock Upp में हो सकती है गौरव खन्ना की एंट्री? सुलझाएंगे मैटर

Published: Fri, 03 Jul 2026 05:57 PM (IST)

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप' में गौरव खन्ना से तलाक की घोषणा की। इसके बाद से ये चर्चा तेज हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप' में नजर आ रही हैं। इस दौरान सीक्रेट रिवील सेशन के दौरान उन्होंने रिवील किया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और बहुत जल्द तलाक लेने वाले हैं।

शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री

ये खबर बहुत जल्द सोशल मीडिया पर फैल गई और हर कोई आकांक्षा के इस जवाब से हैरान था। हालांकि, कई दर्शकों को अभी भी शक हैं कि क्या यह अलगाव असली है या सिर्फ रियलिटी शो के ड्रामे का हिस्सा है। इन अटकलों के बीच, नई खबरों से पता चलता है कि गौरव बहुत जल्द नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप' में एंट्री कर सकते हैं। क्या गौरव शो में आकर ये सारी बाते साफ करेंगे?

Gaurav (10)

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस में मैंने उसे...',Akanksha Chamola के गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह आई सामने, फैंस हो जाएंगे शॉक्ड!

टेली रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि गौरव 'लॉक अप' में शामिल हो सकते हैं। शो के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा द्वारा उनके अलग होने के बारे में बात करने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, अब तक मेकर्स, चैनल या गौरव में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। फैंस अब बेसब्री से यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या अलग हो चुका यह कपल शो में आमने-सामने आएगा।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Telly Reporter (@tellyreporter)

दूसरे शो में भी आने को लेकर है चर्चा

इस बीच, कई दर्शक इस बात को लेकर उलझन में हैं कि गौरव 'लॉक अप' में एंट्री करने वाले हैं या वो दूसरे रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे। ऑनलाइन अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

बता दें कि 'लॉक अप: सच या सजा' इस सीजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो बन गया है। प्रीमियर के सिर्फ दो दिनों के अंदर ही इसने नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 की जगह बना ली है। शो में आपको जबरदस्त झगड़े, चौंकाने वाले ट्विस्ट, इमोशनल पल और अनप्रिडिक्टेबल गेमप्ले से भरपूर नाटक देखने को मिलेगा जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 'लॉक अप' के अंदर हो रहे हर ट्विस्ट पर फैंस की नजर है।

यह भी पढ़ें- Gaurav Khanna ने आखिरकार अपने और आकांक्षा चमोला के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी पत्नी है वो...'