Ameesha Patel Video: 'गदर 2' रिलीज से पहले सकीना का बोल्ड वीडियो हुआ वायरल! देखकर उड़ जाएंगे तारा सिंह के होश!
आपको बात दें कि गदर 2 2001 की फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इस मूवी में उत्कर्ष ने सनी और अमीषा के ऑनस्क्रीन बेटे की भूमिका निभाई थी। अब अभिनेता फिर से फिल्म में वापस आ गया है और कुछ एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Ameesha Patel: भारत-पाकिस्तान के रहने वाले दो प्रेमियों की प्रेम कहानी पर बनी फिल्म 'गदर' को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में न सिर्फ पर्दे पर बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचाया था। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की कहानी का काफी पसंद किया गया था। वहीं अब एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। इसी बीच सकीना यानी अमीषा पटेल का बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
'गदर 2' में फिर दिखेगी तारा और सकीना की जोड़ी
'गदर' रिलीज के 22 साल बाद इस अब 'गदर 2' बन रही है। इस फिल्म में फिर से तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेगें। 'गदर' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने और डायलॉग काफी पसंद किए गए थे। वहीं, अब 'गदर 2' रिलीज से पहले सकीना पर बोल्डनेस का ऐसा खुमार चढ़ा कि बस अब उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है कि वो तहलका मचा रहा है।
सकीना ने बोल्डनेस में पार की सारी हदें
सकीना यानी अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने अलग-अलग बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा रही हैं। अमीषा ने बिकिनी और ब्रालेट पहन कर अपने कई बोल्ड लुक फैंस को दिखाए। एक्ट्रेस कैमरे के सामने अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर तारा सिंह भी अपने होश खोने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
आपको बता दें कि एक्टिंग के साथ अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के साथ अपना बिकिनी वीडियो शेयर कर यूजर्स के होश उड़ाती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनके बिकिनी पोस्ट से भरा पड़ा है। फैंस भी उनके हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।