विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूंखार 'खिलजी' से दमदार 'हमजा' तक; बॉक्स ऑफिस के असली 'धुरंधर' बने Ranveer Singh, निभाए ये कल्ट किरदार

Published: Mon, 06 Jul 2026 06:57 PM (IST)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 'धुरंधर' (Dhurandhar) में 'हमजा' के किरदार से खुद को सुपरस्टार साबित किया है, लेकिन इससे पहले भी उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं।

'हमजा' से पहले इन किरदारों से छाप छोड़ चुके हैं रणवीर

'हमजा' से पहले इन किरदारों से छाप छोड़ चुके हैं रणवीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह अब सुपरस्टार की गद्दी पर विराजमान हो चुके हैं। धुरंधर में धमाका करके रणवीर ने साबित कर दिया है कि उन्हें किरदार में ढलना बखूबी आता है। हालांकि इसमें कोई शक भी नहीं है, रणवीर हर किरदार पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं और उसे यादगार भी बनाते हैं।

धुरंधर में हमजा अली मजारी बनने से पहले भी रणवीर ने ऐसे आइकोनिक किरदार निभाए, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिर चाहे वो किरदार कॉमेडी वाला हो या फिर विलेन का हो, रणवीर ने हर किरदार में छाप छोड़ी है।

गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)

साल 2013 में रणवीर सिंह की यह वो पहली फिल्म थी, जिसमें उनका किरदार हटकर रहा। इससे पहले उन्होंने बिट्टू बनकर जरूर लोगों का दिल जीता, लेकिन पीरियड फिल्मों में रणवीर का जलवा ही कुछ और रहा है। 'राम' के किरदार में रणवीर ने प्यार और बेखौफ स्वैग का ऐसा मेल दिखाया कि उनके कई डायलॉग्स आज भी फैंस के पसंदीदा हैं।

यह भी पढ़ें- 300 करोड़ बजट और धांसू VFX, सात समंदर पार 'प्रलय' की शूटिंग करेंगे Ranveer Singh; 'जॉम्बी यूनिवर्स' बनाएंगे 'धुरंधर'?

Ranvees

बाजीराव मस्तानी (2015)

इस फिल्म में रणवीर ने अपने स्टाइल से हटकर महान मराठा योद्धा बनकर लोगों का दिल जीत लिया। रणवीर का प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी डायलॉग डिलीवरी उनके स्टाइल ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

पद्मावत (2018)

रणवीर (Ranveer Singh Films) के करियर की ये वो फिल्म है, जिसके जरिए उन्होंने खुद को एक एक्टर के रूप में अलग तरह से स्थापित कर दिया। भले ही फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ, लेकिन रणवीर ने अपने किरदार के जरिए ऐसी गहरी छाप छोड़ी कि उस किरदार से बाहर निकलने में रणवीर को काफी वक्त लग गया। अलाउद्दीन खिलजी बनकर रणवीर ने सिनेमाघरों में खूब दहशत फैलाई।

Ranveer Khilji

सिंबा (2018)

पुलिस ऑफिसर सिंबा बनकर फिर रणवीर अपने उसी मस्तमौला वाले अंदाज में लौटे और रणवीर ने पूरे जोश के साथ एक टिपिकल कमर्शियल हीरो का किरदार निभाया। कॉमेडी से लेकर इमोशन तक, रणवीर ने अपना अंदाज इस फिल्म में दिखाया और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में रणवीर की एंट्री सिंबा बनकर हुई।

Ranveer Simba

गली बॉय (2019)

पद्मावत और सिंबा के बाद रणवीर के करियर में एक और मजेदार फिल्म आई और इस फिल्म का नाम था गली बॉय। मतलब अलग किरदार, अलग पहचान और अलग भावना, इस फिल्म के जरिए रणवीर ने यही दिखाया। रणवीर का अल्हड़ अंदाज लोगों को खूब भाया और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ उनकी यह फिल्म खूब हिट रही और रणवीर के मुराद किरदार को खूब पसंद भी किया गया।

83 (2021)

भले ही रणवीर की इस फिल्म को लेकर ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्यार ना मिला हो, लेकिन रणवीर के किरदार ने छाप जरूर छोड़ी। कपिल देव की बायोपिक 83 में रणवीर ने महान क्रिकेटर कपिल देव का ही किरदार निभाया। रणवीर ने कपिल देव के बोलने के लहजे से लेकर उनके स्टाइल को इस कदर पकड़ा कि देखने वाले भी हैरान रह गए।

Ranveer 83

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023)

मस्तमौला, खुशमिजाज और अपनी शर्तों पर जीने वाला रॉकी रंधावा... यही किरदार रणवीर ने निभाया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी में। धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में रणवीर ने आलिया भट्ट के साथ जोड़ी जमाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और रणवीर का कैरेक्टर भी खूब पसंद किया गया।

Rocky Rani

धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज (2025-2026)

आखिरकार जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की फिर वो हुआ। रणवीर सिंह के करियर की ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई धुरंधर (Dhurandhar)। वो फिल्म जिसे आदित्य धर (Ranveer Singh) ने बनाया और फिल्म का हर छोटा किरदार अपनी गहरी छाप छोड़कर गया।

dhurandharjapan

धुरंधर (Dhurandhar 2) दो पार्ट्स में आई और फिल्म के दोनों पार्ट्स में रणवीर ने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया। हमजा के किरदार में रणवीर ने यह साबित किया, उनके जैसा एक्टर आज के सिनेमाई दौर में शायद नहीं है। जसकीरत और हमजा ये दोनों किरदार जीकर रणवीर बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े खिलाड़ी बने हैं और सबसे बड़े एक्टर बनकर उभरे हैं।

डायलॉग्स हों या फिर एक्टिंग हो, रणवीर ने हर लिहाज से खुद को साबित किया है। यही वजह है कि वह इस जनरेशन के सबसे बड़े सुपरस्टार बने हैं। आने वाले वक्त में रणवीर प्रलय समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के 'मेजर इकबाल' ने 'हमजा' को दी जन्मदिन की बधाई, 'शेर-ए-रणवीर' के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट