विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranveer Singh F1: रणवीर सिंह को नहीं पहचान सके फॉर्मूला 1 के रेसिंग ड्राइवर, पूछा 'हू आर यू', मिला यह जवाब

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2022 04:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 04:28 PM (IST)

Ranveer Singh रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं। वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। पूरी ...और पढ़ें

File Photo of Bollywood Actor Ranveer Singh
File Photo of Bollywood Actor Ranveer Singh

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह इन दिनों कई इवेंट्स अटेंड कर रहे हैं। फिल्मों के लिए उनका लगाव तो सबने देखा है। इसके अलावा एक्टर स्पोर्ट्स के भी दीवाने हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अबु धाबी के ग्रां पी में एफ 1 इवेंट (Formula 1) में हिस्सा लिया। इस इवेंट में रणवीर हर बार की तरह अपने एनर्जेटिक अंदाज में दिखे। लोगों ने उनकी मौजूदगी को काफी पसंद किया। इस बीच रणवीर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अबु धाबी इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह

हमेशा की तरह रणवीर ने अबु धाबी में अपने स्टाइल का जलवा दिखाया। वह अतरंगी कपड़े पहनकर इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे, जिस वजह से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस बीच वहां मौजूद रहे एफ 1 के होस्ट मार्टिम ब्रुन्डल ने रणवीर से कुछ बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने रणवीर ने कई सवाल पूछे, जिसमें से एक सावल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणवीर से पूछा गया ये सवाल

बता दें कि होस्ट मार्टिन ब्रुन्डल फॉर्मूला रेसिंग ड्राइवर रह चुके हैं। हालांकि, यह थोड़ी अजीब बात है कि मार्टिन, रणवीर सिंह को नहीं जानते। दरअसल, मार्टिन से जब उन्होंने बातचीत शुरू की तो सबसे पहले उनका हालचाल लिया। इसके बाद भी उन्हें समझ नहीं आया कि रणवीर कौन हैं, तो उन्होंने कैमरे के सामने ही पूछ दिया 'हू आर यू।' मार्टिन ने कहा कि वह पलभर के लिए भूल गए हैं कि रणवीर कौन हैं। यह अच्छी बात होगी अगर एक्टर उन्हें अपने बारे में कुछ जानकारी दे सकें। रणवीर की आइडेंटिटी पर क्वेश्चन किए जाने पर उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड एक्टर हैं, मुंबई, भारत से हैं। उनकी पहचान एंटरटेनर के रूप में है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है।

मार्टिन ने की रणवीर के स्टाइल की तारीफ

मार्टिन ब्रुन्डल भले ही कुछ पल के लिए भूल गए हों कि रणवीर सिंह कौन हैं, लेकिन उन्हें एक्टर का स्टाइल स्टेटमेंट काफी पसंद आया। उन्होंने रणवीर के लुक की तारीफ की। रणवीर ने भी अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। 

क्या है एफ1 इवेंट?

एफ 1 इवेंट फेडरेशन इंटरनेशनल डी ल' आटोमोबाइल द्वारा स्वीकृत इंटरनेशनल ऑटो रेसिंग है। इसमें सभी प्रतिभागियों को रूल्स का पालन करना होता है। फ़ॉर्मूला वन में दौड़ की एक श्रृंखला होती है, जिसे ग्रां प्री के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Ranveer-Rakhi Video: अवॉर्ड नाइट में राखी सावंत संग रणवीर सिंह ने दिया ऐसा पोज, वीडियो देख छूटी फैंस की हंसी

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Video: संघर्ष के दिनों को याद कर रणवीर सिंह की आंखों से छलके आंसू, माता-पिता के लिए कही ये बात