Move to Jagran APP

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बदला अपना पूरा लुक, तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल, यूजर ने कहा - 'माफ कीजिएगा, लेकिन आप...'

घायल घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी मीनाक्षी आज भी अपनी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। आज भले ही उन्होंने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 22 Feb 2022 11:16 AM (IST)Updated: Tue, 22 Feb 2022 05:09 PM (IST)
मीनाक्षी शेषाद्रि ने बदला अपना पूरा लुक, तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल, यूजर ने कहा - 'माफ कीजिएगा, लेकिन आप...'
Photo Credit : Meenakshi Sheshadri Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Meenakshi Sheshadri Latest New Look: बॉलीवुड की 80 और 90 के दशक जानी-मानी अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'घायल', 'घातक', और 'दामिनी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी मीनाक्षी आज भी अपनी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। आज भले ही उन्होंने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच अब मीनाक्षी अपने नए और बदले हुए लुक को लेकर एक बार फिर से फैंस के बीच चर्चा में आई हैं। इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

loksabha election banner

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने बदले हुए लुक की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नया लुक..।' इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मीनाक्षी ने चश्मा लगाया हुआ है। वहीं उन्होंने एक आसमानी रंग की हुडी पहनी हुई है। एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल की बात करें तो उनके बालों की वजह से ही उनका ओवरऑल लुक ही बदल गया है। वहीं फैंस को उनका ये नया हेयरस्टाइल और बदला हुआ लुक काफी पसंद आ रहा है।

मीनाक्षी शेषाद्रि की इस तस्वीर को अबतक काफी फैंस लाइक कर चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट्स करते हुए फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'दामिनी में, कोर्ट रूम में, सुंदरता की हदें पार कर दी थी। वो कमाल था नारीचुत लुक का। माफ कीजिएगा, लेकिन आप लंबे बालों में बेहद खूबसूरत लगती थीं।' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'क्या ट्रांसफॉर्मेशन है। आप हमारे दिल की रानी है..आपको अच्छा स्वास्थ्य मिले और आप हमारी फेवरेट एक्ट्रेस हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.