Nepal Plane Crash में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन
Nira Chhantyal Death Nepal Plane Crash नेपाल की यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था जो क्रैश हो गया। इस हादसे में नेपाल की जानी-मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल का भी निधन हो गया।

नई दिल्ली, जेएनएन। Nira Chhantyal Death Nepal Plane Crash: रविवार को नेपाल में बड़ी दुर्घटना हुई, जिससे सभी हैरान रह गए। रविवार की सुबह प्लेन क्रैश हुआ, जिसमे लगभग 69 लोग मरे। नेपाल की यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था। कहा जा रहा है कि पोखरा एयरपोर्ट पहुंचने से 10 सेकंड पहले ये विमान हादसा हुआ। विमान, पोखरा घाटी से सेती नदी की खाई में जा गिरा। खबरों के मुताबिक इस दुर्घटना में अभी तक 69 शवों को बरामद किया जा चुका है। इन्हीं में से एक शव नेपाल की जानी-मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल का भी मिला।
सिंगर नीरा छन्त्याल का निधन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर नीरा छन्त्याल पोखरा में होने वाले एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। ऐसे में प्लेन क्रैश में नीरा छन्त्याल का भी निधन हो गया। नीरा के गानों को नेपाल के सभी लोग काफी पसंद करते थे। उन्होंने पिरतीको डोरी संग कई बढ़िया नेपाली गानों को गाया था। नीरा सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती थी, लेकिन जब भी वह कहीं परफॉर्म करतीं तो अपने गाने का वीडियो जरूर शेयर किया करती थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
यति एयरलाइंस के विमान ATR-72 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा विमान एक तरफ झुका हुआ है। इसके बाद इसे नदी में गिरते हुए देखा जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।