विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Movies This Friday: सिनेमाघरों से OTT प्लेटफॉर्म्स तक, इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं ये 5 नई फिल्में

Published: Tue, 06 Feb 2024 01:34 PM (IST)

Movies This Friday सिनेमाघरों में आखिरी बड़ी रिलीज फिल्म फाइटर है जो 25 जनवरी को आई थी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ...और पढ़ें

इस हफ्ते थिएटर्स में रिलीज हो रहीं ये फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम
इस हफ्ते थिएटर्स में रिलीज हो रहीं ये फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इस हफ्ते 5 नई फिल्में थिएटर्स और ओटीटी पर आ रही हैं
  2. शाहिद कपूर की पिछली फिल्म जरसी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
  3. भूमि पेडनेकर की भक्षक सीधे ओटीटी पर उतर रही है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Movies Releasing On Friday: फरवरी का पहला शुक्रवार लगभग खाली गया था, क्योंकि कोई ऐसी फिल्म रिलीज नहीं हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर जोरदार उपस्थिति दर्ज करा सके।

अब इस हफ्ते कुछ नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। वहीं, ओटीटी पर सीधे फिल्म रिलीज करने का सिलसिला भी जारी रहेगा। आइए, आपको बताते हैं कि इस हफ्ते सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक, कौन सी नई फिल्में आ रही हैं।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

25 जनवरी को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर के बाद बॉक्स ऑफिस पर चल रहे सूखे को शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' खत्म कर सकती है, जो 9 फरवरी को बड़े पर्दे पर उतर रही है।

यह भी पढ़ें: OTT Movies And Series: सुष्मिता की सीरीज 'आर्या' का इस हफ्ते गिर जाएगा पर्दा, भूमि करेंगी 'भक्षक' का पर्दाफाश

यह रोमांटिक साइ फाइ ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक इंसान और रोबोट के बीच प्यार पर आधारित है। फिल्म में शाहिद को रोबोट कृति से प्यार हो जाता है। सिनेमाघरों में शाहिद की पिछली रिलीज 2022 की फिल्म जरसी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी, मगर ओटीटी पर इसे अच्छे दर्शक मिले थे। 

लाल सलाम

जेलर के बाद रजनीकांत अपने फैंस को 'लाल सलाम' कहने आ रहे हैं। यह तमिल फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 5 फरवरी को रिलीज किया गया है, रिलीज से चार दिन पहले।

यह फिल्म अपने टाइटल और रजनीकांत के लुक्स के लिए चर्चा में रही है। इस फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है।

मिर्ग

मिर्ग 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में राज बब्बर, अनूप सोनी और श्वेताभ सिंह के साथ दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक प्रमुख किरदारों में हैं। यह सतीश की उन फिल्मों में शामिल है, जो उनके निधन के बाद रिलीज हो रही हैं। तरुण शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है। यह थ्रिलर ड्रामा है।

भक्षक

शाह रुख खान की कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा रही है। 'भक्षक' में भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

यह एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म है, जिसकी कहानी एक अनाथालय की लड़कियों के साथ दुष्कर्म से पर्दा उठाने की कोशिशों पर है। इस फिल्म में भूमि इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के किरदार में हैं। 

लंतरानी

यह एंथोलॉजी फिल्म जी5 पर रिलीज हो रही है। जितेंद्र कुमार, जॉनी लीवर और जिशु सेनगुप्ता प्रमुख किरदारों में हैं। इसका निर्देशन गुरविंदर सिंह, कौशिक गांगुली और भास्कर हजारिका ने किया है। 

यह पढ़ें: Top 10 OTT Shows- रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' ने मारी बाजी, ओटीटी पर इन वेब सीरीज का भी बजा डंका

इनके अलावा हिंदी फिल्म खिचड़ी 2, तमिल फिल्म कैप्टन मिलर, अयालान और तेलुगु फिल्म गुंटूर कारम 9 फरवरी को ओटीटी पर उतर रही हैं। 

हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो द आयरन क्लॉ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शॉन डरकिन निर्देशित यह बायोपिक पीरियड ड्रामा है, जो प्रोफेशनल रेस्लर केविन वोन एरिच के जीवन पर आधारित है।