चिड़ियाघर के सेट हुआ हादसा, ये एक्ट्रेस हुईं घायल
त्रिशिका चिड़िया घर में चुहिया का किरदार निभाती हैं।
By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 04 Aug 2017 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2017 07:51 PM (IST)
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सब टीवी के शो चिड़ियाघर में एक बड़ा हादसा हो गया है। शो में अहम किरदार निभा रहीं त्रिशिखा त्रिपाठी घायल हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ख़बर है कि एक सीन की शूटिंग में त्रिशिखा को कुकिंग करते शूट किया जाना था। इसी सीन में जो गैस सिलेंडर रखा गया था वो संभवतः लीक कर रहा था जिसकी वजह से सेट पर अचानक आग लग गयी। बताया जाता है कि उनके हाथों में काफी चोट आयी है और उनके पैर भी झुलस गए हैं। बाल के भी कुछ हिस्से जल गये हैं।
यह भी पढ़ें:भाभी जी मोर्चे पर हैं: कपिल से नहीं बनी बात तो रूठे सुनील को मनाने ये आएंगी
उन्हें ऐसे में तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया है। त्रिशिका चिड़िया घर में चुहिया का किरदार निभाती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें