बेबाक कंगना की 10 दिनों तक होगी ‘बोलती बंद’, ये है कारण
बर्थडे के बाद कंगना सबसे पहले पंगा लेगी। ये अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म का नाम है। फिल्म में वो कबड्डी खिलाड़ी हैं और मनाली में इसकी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।
मुंबई। कंगना रनौत का नाम आते ही कई सारे विवाद सामने आते हैं क्योंकि वो अपनी बात को खुलकर और बिना किसी दबाव के कहती हैं। कंगना को किसी के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने में तनिक भी हिचक नहीं होती लेकिन अब ये सब 10 दिनों तक नहीं होगा क्योंकि मैडम क्वीन 10 दिनों ने लिए ख़ामोश हो रही हैं।
कंगना रनौत का आने वाली 23 तारीख़ को बर्थडे है। ये उनके जीवन का 32वां है। इस मौके पर कंगना ने ख़ुद की चुप्पी अपने लिए गिफ्ट के तौर पर लेने का फैसला किया है। जल्द ही वो तमिलनाडु के कोयम्बटूर जायेंगी जहां वो योग और ध्यान में लीन होंगी। इस दौरान वो पूरी तरह से चुप रहेंगी और पूरे दिन लंबे समय तक मेडिटेशन करेंगी। लेकिन ये जन्मदिन से पहले होगा क्योंकि बर्थडे के दिन वो अपने परिवार के साथ मनाली में होंगी। कंगना जब 16-17 साल की थीं अब से योग करती आ रही हैं। लेकिन अब एडवांस योग सीखने के ललक उन्हें ऐसा करवाने जा रही है। वो मानती हैं कि दस दिनों का मौन व्रत उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी, और चुनौती भी। इस दौरान कंगना का फोन उनसे दूर रहेगा। उन्हें करीब 10 से 15 घंटे तक ध्यान में रहना होगा। हालांकि उनका ये एडवांस योगा कोर्स सही तरीके से लागू होने में छह महीने की कड़ी मेहनत माँगता है।
बर्थडे के बाद कंगना सबसे पहले पंगा लेगी। ये अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म का नाम है। फिल्म में वो कबड्डी खिलाड़ी हैं और मनाली में इसकी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। मई में खत्म होने वाली इस फिल्म में जस्सी गिल और नीना गुप्ता भी हैं। उनकी मेंटल है क्या भी आने वाली है और उसके बाद कंगना अपना बायोपिक भी डायरेक्ट करना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: कुंभ में हुआ जादू, 150 ड्रोन उड़े और आसमान में चमक उठा ब्रह्मास्त्र