फिल्म पीहू के बाद अब यह खूबसूरत गीत जीत लेगा दिल, देखिए पीहू पुकारे
पीहू पुकारे मम्मा आ रे। गीत के बोल, विजुअल और पीहू की अठखेलियां आपको बांधे रखेंगी।
मुंबई। फिल्म पीहू रिलीज हुई और दर्शकों के दिलों पर छा गई। फिल्म के ट्रेलर दर्शकों के आने के बाद से ही अच्छे रिएक्शंस मिलना शुरू हो गए थे। फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब इस फिल्म का खूबसूरत गाना भी रिलीज कर दिया गया है जिसमें पीहू की अठखेलियों को देखा जा सकता है।
''पीहू पुकारे मम्मा आ रे''। इस गीत के बोल, विजुअल्स और पीहू की अठखेलियां आपको बांधे रखेंगी। इस गीत के बोल, गायकी और पीहू के अभिनय में मासूमियत झलकती है। पूरे गीत में पीहू को खेलते हुए देखा जा सकता है कि वह अपनी दुनिया में मस्त है और मां को याद कर रही है। गाने को कस्तूरी अजय जोगलेकर ने आवाज दी है। संगीत बप्पी-टुटुल का है। गीत को खुद निर्देशक विनोद कापड़ी ने लिखा है। इस गीत को देखकर हर किसी का दिल पसीज जाएगा। गीत को देखकर लग रहा है कि जिस प्रकार फिल्म ने दर्शकों के दिल और दिमाग पर जगह बनाई उसी प्रकार यह इमोशनल गीत भी खूब पसंद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'केमिस्ट्री' का ब्रह्मास्त्र
आपको बता दें कि, दो साल की एक बच्ची के अकेले घर में रहने की कहानी बुनाई गई फिल्म पीहू ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म को 45 लाख रूपये की ओपनिंग मिली है। पत्रकार से निर्देशक बने विनोद कापड़ी की दूसरी फिल्म पीहू ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 45 लाख रूपये का व्यापार किया है। सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस इस फिल्म में कोई छोटा या बड़ा कलाकार नहीं है। सिर्फ़ एक छोटी सी दो साल की बच्ची है जो घर में अकेले है। यह फिल्म विश्व सिनेमा की पहली फिल्म है जिसमें 2 साल की बच्ची के अलावा दूसरा कोई किरदार आपको नजर भी नहीं आता। वो परिस्थितिवश पूरे घर में अकेली है और सुबह उठने के बाद पूरा दिन अकेले बिताती है। इस दौरान जो घटनाएं होती है वो लोगों को इमोशनल कर जाती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं शादी से ठीक पहले रणवीर सिंह ने फॉलो की थी खास डायट, यह थी बड़ी वजह