प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas को डेट करना चाहती हैं भूमि पेडणेकर!
Bhumi Pednekar Wants To Date Priyanka Chopra husband Nick Jonas भूमि पेडणेकर की नई फिल्म पति पत्नी और वो आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म पति, पत्नी और वो की एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने एक इंटरव्यू में कहा हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas को डेट करना चाहेंगी। प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में देसी गर्ल के नाम से मशहूर हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में निक जोनास से शादी की। कपल ने हाल ही में 1 और 2 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई और एक-दूसरे के लिए अच्छा मैसेज भी पोस्ट किया।
कम ही लोग जानते हैं कि प्रियंका और निक ने सिर्फ एक-दो महीने ही डेट किया था। अब जब निक की शादी भी हो गई है वह निक जोनास के साथ डेट पर जाना चाहती है। भूमि पेडणेकर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें वह करण जोहर से कहती नजर आ रही है कि वह प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास के साथ डेट पर जाना चाहती हैं।
हालांकि कोई खास वजह नहीं है कि अब यह इंटरव्यू ट्रेंड कर रहा है लेकिन भूमि ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया कि वह समय-समय पर देसी गर्ल को स्टॉक किया करती हैं। करण जौहर के कॉफ़ी विद करण एपिसोड में जब भूमि से पूछा गया कि वह किसके बॉयफ्रेंड या पति को डेट करना चाहती है। इसपर उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘निक जोनास। हम उनके गाने सुनकर बड़े हुए हैं। वह एक ऐसे कलाकार है। मुझे लगता है कि वह बहुत क्यूट है।’
सभी अब इस बात को जानना चाहते हैं कि प्रियंका की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी। इस बीच भूमि की नई फिल्म पति, पत्नी और वो आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन के अलावा इस फिल्म में भूमि पेडणेकर की भी अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म पति, पत्नी और वो 1978 की इसी नाम से बनी फ़िल्म की रीमेक है।