एक के बाद एक रिलीज हुए लव सोनिया के पोस्टर्स, ट्रेलर कल होगा रिलीज
लव सोनिया 14 सितंबर 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
मुंबई। फिल्म लव सोनिया का पहला लुक हाल ही में जारी किया गया। फिल्म से जुड़े एक के बाद पोस्टर्स को आउट किया गया। एक पोस्टर में मृणाल ठाकुर हैं, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अब इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट नई खबर यह भी आ गई है कि फिल्म 14 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 23 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म लव सोनिया में बॉलीवुड व हॉलीवुड दोनों के कलाकार हैं। बॉलीवुड से ऋचा चढ्डा, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर, रिया सिसोदिया और मराठी एक्ट्रेस साईं ताम्हणकर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। हॉलीवुड की ओर से इस फिल्म में फ्रीडा पिंटो ('स्लमडॉग मिलेनियर' फेम), डेमी मूर, मार्क डुप्लेस नजर आएंगे। एक पोस्टर में ऋचा चढ्डा का लुक देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट से अगले साल शादी को लेकर रणबीर कपूर का ये है जवाब
फिल्म का निर्देशन तबरेज नूरानी ने किया है। मृणाल ठाकुर और रिया सिसौदिया को इस फिल्म से लॉन्च किया जा रहा है। आपको बता दें कि, कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं मृणाल ठाकुर इस फिल्म के अलावा रितिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' में उनकी नायिका के तौर पर काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने इस हॉलीवुड फिल्ममेकर के लिए किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप
बता दें कि, मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में फिल्म लव सोनिया को काफी सराहा गया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के कलाकारों ने काफी प्रशंसा हासिल की थी। हमने आपको बताया था कि, भारतीय फिल्म महोत्सव के दौरान निर्देशक तबरेज़ नूरानी अपनी लीडिंग लेड़ीज़ मृणाल ठाकुर, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो के साथ मौजूद थे। यह फिल्म 17 साल की एक लड़की के संघर्षों की कहानी है, जिसने अपनी बहन को यौन व्यापार से बचाने के लिए अपना जीवन जोखिम में डाल दिया। इस फिल्म को भारत, हांगकांग और लॉस एंजिल्स में शूट किया गया है। इस मौके पर निर्देशक तबरेज़ नूरानी ने कहा था कि, लव सोनिया को मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में लाना यह एक रोमांचक और विशेषाधिकार है। हमें आशा है कि फिल्म यहां की अॉडियंस को ज़रूर पसंद आएगी। निर्माता डेविड वोमार्क ने कहा था कि, तबरेज़ और मुझे हम दोनों को गर्व है कि लव सोनिया ने मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव की शुरूआत की। फिल्म देखने के बाद मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने कहा था कि, यह मेरी लाइफ की अभी तक की सबसे ज्यादा डिस्टरर्बिंग फिल्म है, मैं इसे अच्छे सेंस में कह रहा हूं। इसके लिए बहुत साहस की जरूरत होती है। लव सोनिया की पूरी टीम के बिग सेल्यूट।