यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Exclusive Interview: दैनिक जागरण के साथ बातचीत में भावुक हुए मुकेश छाबड़ा, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कही ये बात
Exclusive Interview सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद पहली बार इन्स्टाग्राम पर लाइव आए मुकेश छाबड़ा ने दैनिक से खास बातचीत की हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' जल्द रिलीज होनेवाली हैंl इस फिल्म में संजना संघी की भी अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबड़ा ने किया हैंl सुशांत के जाने के बाद पहली बार इन्स्टाग्राम पर लाइव आए मुकेश छाबड़ा से दैनिक जागरण के मुख्य उप-संपादक रुपेशकुमार गुप्ता ने खास बातचीत की हैंl सुशांत के बारे में बात करते हुए मुकेश छाबड़ा कई बार भावुक भी हुएl मुकेश के साथ सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हुई बातचीत के कुछ अंश:
'काई पो चे' के दौरान ही साथ काम करने की हो गई थी बात
काई पो चे के समय मुलाकात हुई थींl बहुत ही टैलेंटेड थाl 2017 में उसने वादा किया था कि जब मैं पहली फिल्म बनाऊंगा तो वह अवश्य करेंगेl 2018 में जब कहानी मेरे पास आई तो मैंने सबसे पहले उसे फोन किया और उसने बोला कि वह फिल्म जरुर करेगाl उसने बिना कहानी पढ़े हां बोल दिया था और फिर यह हमारा सपना बन गयाl'
View this post on Instagram
सुशांत एक गाना वन टेक में करना चाहते थे
सुशांत ने दिल बेचारा के टाइटल ट्रैक को 15 मिनट में शूट कर दिया थाl हालांकि इसे शूट करने से पहले उसने 2 दिन तक बड़ी मेहनत से गाने की हर बारीकी को सीखा थाl ताकि गाना एक बार में शूट किया जा सकेl फराह खान ने भी गाने को इस अंदाज में फिल्माया की यह गाना दिलचस्प लगेl कॉलेज की कहानी होने के चलते स्टेप्स सिंपल लेकिन अच्छे रखे थे ताकि गाने को अच्छा बनाया जा सकेl गाने को वन टेक में शूट करने को लेकर सुशांत भी बहुत उत्साहित थेl
View this post on Instagram
सेट पर भी मुझे 'भाई' कहकर पुकारता था
फिल्म में बहुत सारे इमोशनल सीन हैंl जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पता चलेगाl हालांकि वह सेट पर बहुत लाइट मूड में रहता थाl मैंने उसे कभी भी तनाव से भरा हुआ नहीं देखाl वह शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन था, तो सेट पर जब भी शाहरुख खान की फिल्म का गाना बजता थाl वह शुरू हो जाता थाl (भावुक होते हुए) उसके साथ बैठ कर खाना, घूमना मुझे हमेशा याद रहेगाl वह मुझे 'भाई' कहकर पुकारता थाl जिसे मैं बहुत मिस करता हूंl 2 महीने में यह मेरा पहला इन्स्टा लाइव है तो मैं खुद को भी संभालने की कोशिश कर रहा हूंl
View this post on Instagram
दर्शकों से की ये अपील
(हाथ जोड़कर) जितना प्यार आपने फिल्म के ट्रेलर और गानों को दिया हैंl उसी तरह सुशांत की यह अंतिम फिल्म है तो उसे सेलिब्रेट करिएl इस फिल्म को देखिये और जितना हो सके प्यार दीजियेl फिल्म जल्द रिलिल होनेवाली हैl यहीं मेरी गुजारिश है कि आप इसे प्यार दीजियेl
