विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म और टीवी कर्मचारियों की हड़ताल जारी और पुलिस के साये में शूटिंग भी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 16 Aug 2017 02:06 PM (IST)

राजन शाही फिल्म सिटी में ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग, पुलिस की सुरक्षा के बीच कर रहे ...और पढ़ें

फिल्म और टीवी कर्मचारियों की हड़ताल जारी और पुलिस के साये में शूटिंग भी
फिल्म और टीवी कर्मचारियों की हड़ताल जारी और पुलिस के साये में शूटिंग भी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अपनी मांगों को लेकर फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉयज से जुड़े करीब ढाई लाख कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है और कई जगहों शूटिंग ठप है।

इस बीच फिल्म और टेलीविजन वर्कर्स को लेकर बुधवार को विशाल मोर्चा निकाला गया। हालांकि कुछ प्रोडक्शन हाउसेस ने आज शूटिंग रद्द कर दी है, जिनमें कौन बनेगा करोडपति जैसे शोज शामिल हैं, लेकिन दूसरी तरफ ख़बर है कि राजन शाही और रश्मि शर्मा जैसे निर्माताओं ने अपने शोज़ की शूटिंग जारी रखी है। राजन शाही फिल्म सिटी में ही ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग पुलिस की सुरक्षा के बीच कर रहे हैं जबकि रश्मि शर्मा का शो 'शक्ति...' भी शूट हो रहा है। फेडरेशन के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया है कि उन्हें काफी लोगों का समर्थन तो मिला है लेकिन मोर्चा के दौरान एक और कर्मचारी संगठन के लोगों ने उनके लोगों के साथ हाथापाई की।

यह भी पढ़ें: जेल में कैदी ने गाया यह गाना तो सजा कर दी गई कम, पढ़िए पूरी ख़बर

 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में कुछ लोगों को चोट भी आई है। बीएन तिवारी के मुताबिक वह पीछे नहीं हटने वाले हैं और मांगों के माने जाने तक पीछे नहीं हटेंगे।