रणवीर सिंह ने शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज को किया कॉपी, अर्जुन कपूर ने ली चुटकी, ‘सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा'
Ranveer Singh Copies Shah Rukh Khan Pose अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म '83’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें रणवीर को सूर्य को बैकग्राउंड में रख शाहरुख खान की तरह पोज करते हुए देखा जा सकता हैं। जैसे ही रणवीर ने यह तस्वीर पोस्ट की है, इसके तुरंत बाद उनके अच्छे दोस्त अर्जुन कपूर ने चुटकी ली।
उन्होंने रणवीर की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा, आसमां ये हाय, रन्नो की स्माइल पर पिघलने लगा।'
अर्जुन के अलावा ऋचा चड्ढा ने भी तस्वीर पर कमेंट कर लिखा है, ‘बीबा मुंडा।’ अर्जुन और रणवीर एक शानदार बांड शेयर करते है और वे अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते नजर आते हैं। इस बीच हाल ही में '83’ के निर्माताओं ने रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की फिल्म का पोस्टर जारी किया हैंl इसमें रणवीर को कपिल देव और दीपिका को रोमी देव के अंदाज में देखा जा सकता है। उनका लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया था और फैन्स को पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
ईटाइम्स के साथ एक खास बातचीत में प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए रणवीर ने शेयर किया था, ‘2020 बहुत रोमांचक है क्योंकि '83’ रिलीज हो रही है। पहमारे लुक्स को प्यार और सराहना मिली है। '83' की मेरे ऊपर, कबीर सर और पूरी टीम पर एक जिम्मेदारी है कि हमें उन्हें कुछ ऐसा देना होगा जिससे हमें गर्व महसूस हो। '83’ की टीम अगर उन्हें गर्व महसूस करा पाई तो हमें अच्छा लगेगा।’
दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा के साथ अर्जुन कपूर दिबाकर बनर्जी की 'संदीप और पिंकी फरार' में दिखाई देंगे। वहीं वह रकुल प्रीत सिंह के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगे। अर्जुन कपूर का सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर चल रहा हैंl