Move to Jagran APP

क्या एकता कपूर के बाद अब मोना सिंह बनेंगी Surrogate Mother, जानिए क्या बोली मोना सिंह

मोना सिंह वेब सीरिज कहने को हमसफर है 2 में नजर आ रही हैं जिसको लेकर वे बहुत खुश हैं। इस वेब सीरीज का पहला भाग बहुत पसंद किया गया था जिसके चलते एकता कपूर इसका दूसरा भाग लेकर आई हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 04:58 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 07:55 AM (IST)
क्या एकता कपूर के बाद अब मोना सिंह बनेंगी Surrogate Mother, जानिए क्या बोली मोना सिंह
क्या एकता कपूर के बाद अब मोना सिंह बनेंगी Surrogate Mother, जानिए क्या बोली मोना सिंह

मुंबईl फिल्म अभिनेत्री मोना सिंह जल्द वेब सीरीज ''कहने को हमसफर है'' के अगले भाग में नजर आ रही हैं। इस वेब सीरिज को लेकर उन्होंने जागरण डॉट कॉम से विशेष बातचीत में बताया कि हाल ही में इस वेब सीरिज की निर्माता और उनकी बहुत अच्छी दोस्त एकता कपूर सेरोगेसी के माध्यम से मां बनी हैंl इसके बाद उन्होंने एकता कपूर को बधाई भी दीl इसके साथ मोना ने एकता की पार्टी के दौरान उनके मां बनने की बात को लेकर भी जानकारी दी कि वहां मौजूद लोगों ने उनसे भी मां बनने को बात की थी। 

loksabha election banner

दरअसल, एकता कपूर हाल ही में मां बनी हैं। इस खास खुशी के मौके पर उन्होंने एक पार्टी रखी थी जिसमें मोना सिंह भी शामिल हुई थी। इस पार्टी के दौरान हुई बातचीत को लेकर मोना ने बताया कि, पार्टी में उनके पहुंचने पर पार्टी के कई सारे लोगों ने उन्हें कहा कि अब उनका भी समय आ गया है और अब उन्हें भी सरोगेसी से मां बनने के बारे में विचार करना चाहिएl इस बारे में आगे बताते हुए मोना सिंह कहती है कि अभी इस बारे में उनका कोई विचार नहीं है लेकिन वह इस बारे में विचार कर सकती हैl

गौरतलब है कि मोना सिंह की अभी शादी नहीं हुई है और वह इन दिनों उनके काम में बहुत अधिक व्यस्त हैl मोना सिंह वेब सीरिज ''कहने को हमसफर है 2'' में नजर आ रही हैं जिसको लेकर वे बहुत खुश हैं। इस वेब सीरीज में उनके अलावा रोनित रॉय और गुरदीप कोहली की अहम भूमिका हैl इस वेब सीरीज का पहला भाग बहुत पसंद किया गया था, जिसके चलते एकता कपूर इसका दूसरा भाग लेकर आई हैं। इसके बारे में बताते हुए मोना सिंह ने कहा कि वह इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं और यह वेब सीरिज भी ऐसे ट्विस्ट के साथ समाप्त होता है कि जिसके बाद उसकी अगली कड़ी बन सके। 

यह भी पढ़ें: TV TRP: कपिल के शो को इतनी उछाल, नागिन 3 नीचे, ये शो नंबर वन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.