विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fighter New Poster: दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अपने अगले स्क्वॉड्रन लीडर का लुक, ये एक्टर हैं टीम का हिस्सा

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 13 Dec 2023 01:19 PM (IST)

Fighter New Poster दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की अगली फिल्म फाइटर को देखने के लिए फैंस बेहद ही उत्सुक ...और पढ़ें

फाइटर से दीपिका ने शेयर किया एक और स्क्वॉड्रन लीडर अक्षय ओबेराय का लुक / फोटो- Instagram
फाइटर से दीपिका ने शेयर किया एक और स्क्वॉड्रन लीडर अक्षय ओबेराय का लुक / फोटो- Instagram

HighLights

  1. फाइटर से सामने आया इस एक्टर का पोस्टर
  2. अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फाइटर
  3. फाइटर में पहली बार दिखेगी दीपिका-ऋतिक की जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter New Poster: ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद की साझेदारी वॉर के बाद एक बार फिर से फैंस को फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी। दोनों फिल्म 'फाइटर' से एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाका करने आ रहे हैं और इस बार उन्हें ज्वाइन कर रहीं हैं, बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण।

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी को पहली बार बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का पोस्टर सामने आया था।

उसके बाद स्क्वॉड्रन लीडर बने दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर का फर्स्ट लुक भी फैंस देख चुके हैं। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' से एक और एक्टर का लुक सामने आया है।

ये एक्टर भी है दीपिका-ऋतिक की 'फाइटर' का हिस्सा

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' से अब एक्टर अक्षय ओबेराय का लुक भी सामने आ चुका है। जिसे मेकर्स के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: Fighter: इस दिन रिलीज होगा 'फाइटर' का पहला गाना, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की दिखेगी जबरदस्त केमिस्ट्री

अक्षय ओबेरॉय के लुक पर से पर्दा उठाने के साथ ही दीपिका पादुकोण ने उनके किरदार से भी फैंस को परिचित करवाया। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में अक्षय ओबेरॉय स्क्वॉड्रन लीडर बशीर खान का किरदार अदा कर रहे हैं, जिनका कॉल साइन - बश है। वह फिल्म में युद्ध के लिए वेपन सिस्टम ऑपरेटर का किरदार निभा रहे हैं"।

'फाइटर' की रिलीज से पहले ही लोगों ने बताया 'ब्लॉकबस्टर

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर इस मूवी के कुछ दिनों पहले सिर्फ टीजर को देखने के बाद ही फैंस ने 'फाइटर' को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया था। ऋतिक रोशन और दीपिका की ये फिल्म एक एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

आपको बता दें कि फाइटर की रिलीज की घोषणा मेकर्स ने 10 जनवरी साल 2021 में की थी। 'फाइटर' की शूटिंग मुंबई के अलावा जम्मू-कश्मीर, असम और हैदराबाद में हुई है। इस फिल्म में इन बॉलीवुड स्टार्स के अलावा एक्ट्रेस संजीदा शेख भी नजर आएंगे। फाइटर अगले साल 25 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Fighter से Karan Singh Grover का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ OUT, पति का पोस्टर देख Bipasha Basu ने कही ये बात