विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fighter से Karan Singh Grover का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ OUT, पति का पोस्टर देख Bipasha Basu ने कही ये बात

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 12 Dec 2023 12:04 PM (GMT+05:30)

Fighter Movie दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर इन दिनों चर्चा में है। जनवरी में रिलीज ...और पढ़ें

करण सिंह ग्रोवर का फाइटर से सामने आया पहला लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
करण सिंह ग्रोवर का फाइटर से सामने आया पहला लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. फाइटर से जारी हुआ करण सिंह ग्रोवर का पहला लुक
  2. पायलट के किरदार में छाए करण सिंह ग्रोवर
  3. फाइटर लुक में करण को देख बिपाशा ने कही ये बात

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karan Singh Grover First Look From Fighter: सिद्धार्थ आनंद की एक्शन से भरपूर फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ करण सिंह ग्रोवर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दीपिका, ऋतिक और अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बाद करण सिंह ग्रोवर का फिल्म से पहला लुक सामने आ गया है।

साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में 'फाइटर' का नाम भी शुमार हो गया है। टीजर रिलीज से पहले ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का पहला लुक शेयर किया गया था। तीनों के ही लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब बारी करण सिंह ग्रोवर की है।

यह भी पढ़ें- Fighter में Hrithik Roshan और Deepika Padukone के इंटीमेट सींस से मची खलबली, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

करण सिंह ग्रोवर का पहला लुक हुआ रिवील 

12 दिसंबर 2023 को 'फाइटर' मूवी से करण सिंह ग्रोवर का पहला लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में करण एयरफोर्स पायलट के किरदार में हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म में अभिनेता स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल की भूमिका में दिखाई देंगे। वह दीपिका और ऋतिक के साथ एयर ड्रैगन यूनिट में देश के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे।

करण के फाइटर लुक पर बिपाशा बसु ने किया रिएक्ट

बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर का 'फाइटर' से पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है, "ऑल द बेस्ट।" साथ ही कमेंट बॉक्स में भी अपने पति को 'हैंडसम हॉट हबी' कहा है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी करण के लुक को रीशेयर करते हुए उन्हें 'बहुत हैंडसम' बताया है।

Karan Singh Grover Fighter Look

Bipasha On Karan Singh Grover Fighter Look

कब रिलीज हो रही फाइटर?

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी बिग बजट फिल्म 'फाइटर' गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म का टीजर धमाकेदार साबित हुआ। लोगों ने फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया गया। पहली बार ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री भी पर्दे पर देखी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Celebs Reaction On Fighter Teaser: शाह रुख खान से सबा आजाद तक, 'फाइटर' का टीजर देख सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन