बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर राजू उपाध्याय का सड़क दुर्घटना में निधन
राजू उपाध्याय को हाल के वर्षों में आमिर खान का सबसे करीबी माना जाता था। आमिर अपने हर कार्यक्रम में राजू उपाध्याय को जरूर ले जाते थे।
मुंबई। जाने माने एंटरटेनमेंट फोटोग्राफर राजू उपाध्याय गुरूवार को वाराणसी से सटे गोपीगंज थाना इलाके के छतमी में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त राजू सीतामढ़ी स्थित आवास से दवा लेने के लिए बाइक से गोपीगंज बाजार जा रहे थे तभी एक ट्रक की चपटे में आ गए। इस हादसे में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक दौड़ गई। अपने लम्बे करियर में राजू ने कई नामी पब्लिकेशंस के साथ काम किया। एक ज़माने में उन्हें दिलीप कुमार,राजकपूर और अमिताभ बच्चन का काफी करीबी माना जाता था और उन्होंने इन सितारों के कई बेहतरीन फोटो खीचें। हाल ही में उन्हें शाहरुख खान ने एक कैमरा भी उपहार में दिया था।
राजू उपाध्याय को हाल के वर्षों में आमिर खान का सबसे करीबी माना जाता था। आमिर अपने हर कार्यक्रम में राजू उपाध्याय को जरूर ले जाते थे। हाल में ही दादासाहेब फॉल्के एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।