Move to Jagran APP

Fast X Trailer 2: पुरानी दुश्मनी के साथ आये नये दुश्मन, 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' का धमाकेदार ट्रेलर जारी

Fast X Trailer 2 Vin Diesel VS Jason Momoa फास्ट एंड फ्यूरियस दुनिया की सबसे लोकप्रिय और लम्बी चलने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल है। फास्ट 10 इस सीरीज की दसवीं फिल्म है। यह फ्रेंचाइजी सांस रोक देने वाले एक्शन के लिए जानी जाती है।

By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthPublished: Thu, 20 Apr 2023 01:22 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2023 01:46 PM (IST)
Fast X Second Trailer Out Staring Vin Diesel Jason Momoa. Photo- Film Teasm

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय एक्शन फ्रेंचाइजी फास्ट एंड फ्यूरियस की दसवीं फिल्म फास्ट 10 इस साल की प्रमुख फिल्मों में शामिल है, जिसका इंतजार भारतीय दर्शकों को भी बेसब्री से है। इस फ्रेंचाइजी के चाहने वालों की तादाद भारत में भी कम नहीं है।

loksabha election banner

फिल्म मई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और अब इसका प्रमोशन रफ्तार पकड़ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें एक्शन देखकर होश उड़ जाएंगे।

जेसेन मोमोआ बढ़ा रहे मुश्किलें

विन डीजल एंड पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने जेसन मोमोआ आ रहे हैं और ट्रेलर से लगता है कि जेसन इस बार काफी दिक्कतें खड़ी करने वाले हैं। ट्रेलर में कुछ हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंसेज दिखायी गयी हैं। पुरानी दुश्मनी के साथ कुछ नये दुश्मन लौटे हैं।

जेसन मोमोआ दांते रेयस के रोल में हैं, जो ड्रग लॉर्ड हरनेन रेयस का बेटा है।2011 में आयी फास्ट फाइव में ड्रग लॉर्ड मारा जाता है, जिसका बदला लेने दांते लौटा है। जेसन स्टेथम डेकर्ड शॉ (Fast & Furious Presents: Hobbs & Shaw ) के किरदार में हैं, जो पहले डोम का दुश्मन था, मगर अब उसके ग्रुप में है।

यूनिवर्सल पिक्चर्स की फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का निर्माण नील एस मॉरिट्ज, विन डीजल, जस्टिन ली, जेफ जेफ किरशेनबॉम और समंथा विन्सेंट ने किया है। निर्देशन लुइस लेटेरियर का है। स्टार कास्ट की बात करें तो विन डीजल के साथ मिशेल रॉड्रिग्ज, टायरीस गिब्सन, क्रिस ब्रिजेज, जेसन मोमोआ, जेसन स्टेथमजॉन सीना, सुंग कांग अहम किरदारों में नजर आएंगे।

इनके अलावा हेलेन मिरेन, चार्लीज थेरोन, नेथली इमैनुअल भी एक्शन का दम दिखा रहे हैं। यही नहीं इस बार रीटा मोरेनो, एलन रिक्टसन, डैनियल मेलकॉयर और ब्री लारसन ने भी स्टार कास्ट को ज्वाइन किया है। 

2021 में आयी थी नौवीं फिल्म

फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की शुरुआत 2001 में हुई थी। तेज रफ्तार दौड़ने वाली कारें और क्राइम का शानदार कॉम्बिनेशन इस फ्रेंचाइजी में दिखता है। हालांकि, जैसे-जैसे फ्रेंचाइजी बड़ी होती गयी, कलाकार और कहानियों का फ्लेवर बदलता गया।

विन डीजल इस सीरीज के परमानेंट लीड एक्टर हैं। कुछ अन्य कलाकार सीरीज में फिक्स हैं, वहीं बाकी स्टार कास्ट बदलती रहती है। फास्ट एंड फ्यूरियस 9, 2021 में रिलीज हुई थी। सीरीज की सातवीं फिल्म फ्यूरियस 7 में बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने भी एक अहम भूमिका निभाया थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.