विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farhan Akhtar ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पूरे किये 15 साल, 'रॉक ऑन' का जश्न मनाते शेयर किया पोस्ट

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Tue, 29 Aug 2023 06:56 PM (IST)

Farhan Akhtar ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। अब वो अपनी डेब्यू फिल्म रॉक ...और पढ़ें

फरहान ने बतौर अभिनेता पूरे किए 15 साल। (Photo Credit: Instagram)
फरहान ने बतौर अभिनेता पूरे किए 15 साल। (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. फरहान ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता पूरे किए 15 साल।
  2. रॉक ऑन से किया था डेब्यू।
  3. 15 साल पूरे होने पर जश्न मनाते आए नजर।

नई दिल्ली, जेएनएन। फरहान अख्तर बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। वो सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर, सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं। फरहान पटकथा लेखक जावेद अख्तर के बेटे हैं। बता दें कि फरहान ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं।

रॉक ऑन से किया डेब्यू

फरहान ने डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म 'दिल चाहता है' से की थी, लेकिन उन्होंने एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में आइकोनिक फिल्म 'रॉक ऑन' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों जैसे जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग में काम किया।

बतौर अभिनेता बॉलीवुड में 15 साल पूरे होने के साथ-साथ उनकी डेब्यू फिल्म रॉक ऑन ने भी अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। यह फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर के लिए भी काफी महत्व रखती है, वो इसे अपने दिल के सबसे करीब फिल्म बताते हैं।

15 साल पूरे होने का मनाया जश्न

फरहान अख्तर और अभिषेक कपूर अपनी इस फिल्म के 15 साल पूरे होने पर जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म में फरहान ने बैंड मैजिक के मुख्य सिंगर के रूप में अभिनय किया था। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और ल्यूक केनी दिखाई दिए थे।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

रॉक ऑन की रिलीज के 15 साल पूरे होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैजिक को बने 15 साल हो गए। उन फैंस का धन्यवाद, जिन्होंने इसे जीवित रखा है। रॉक ऑन।

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

लोगों को पसंद आई थी फिल्म

'रॉक ऑन' साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में चार दोस्तों की कहानी है, जो अपनी दोस्ती को जगाने के लिए फिर से साथ आते हैं। ऐसे में म्यूजिक उनके बीच शक्ति का काम करता है। इस फिल्म ने बॉलीवुड और दुनिया भर के लाखों फैंस के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी थी। इसे खास तौर पर इसके संगीत के लिए सराहा गया था। इस फिल्म का सीक्वल भी बना, जो ज्यादा नहीं चल पाई थी।