फिर साथ बर्थ डे मनाएंगे फराह और फरहान
डायरेक्टर फराह खान का जन्मदिन 9 जनवरी को है और वो अपना बर्थ डे अपने मौसेरे भाई और एक्टर फरहान अख्तर के साथ शेयर करती हैं। फराह इस मौके पर 8 जनवरी को पर एक बड़ी पार्टी आयोजित कर रही हैं। खबर है कि इस साल फराह अपना 50वां जन्मदिन
मुंबई। डायरेक्टर फराह खान का जन्मदिन 9 जनवरी को है और वो अपना बर्थ डे अपने मौसेरे भाई और एक्टर फरहान अख्तर के साथ शेयर करती हैं। फराह इस मौके पर 8 जनवरी को पर एक बड़ी पार्टी आयोजित कर रही हैं। खबर है कि इस साल फराह अपना 50वां जन्मदिन मनाएंगी जिसमें बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज को आमंत्रित किया जाएगा।
रणवीर के साथ दीपिका ने यहां मनाया अपना जन्मदिन
वहीं फरहान अख्तर अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे और हमेशा की तरह इन दोनों कजन का कॉमन गेट टू गेदर होगा। हमेशा की तरह सेलिब्रेशन का ट्रेडिशन वही होगा और फरहान के लिए एक एक्स्ट्रा केक भी लाया जाएगा। फरहान अख्तर, फराह की मौसी हनी ईरानी के बेटे हैं।
सलमान की शादी से बिपाशा को दिक्कत!
2014 में अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के सुपरहिट होने के बाद फराह खान एक विवादित टीवी रियलिटी शो की होस्िटंग में बिजी हैं, जिसे पहले सलमान खान होस्ट करते थे। दूसरी तरफ फरहान अख्तर ने हाल ही में 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग पूरी की है और वो 'रॉक ऑन 2' की तैयारी कर रहे हैं।
(साभार नई दुनिया)