फराह खान ने दोस्त करण जौहर के क्लोजेट का शेयर किया वीडियो, हैरान हुए लोगों ने पूछा- मॉल है क्या
करण जौहर 25 मई को 50 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। लेकिन उनके जन्मदिन पर फराह खान ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। Farah khan shares karan johar wardrobe photo: बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर 25 मई 2022 को अपना 50वां जन्मदिन मन रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर कोई उन पर खूब प्यार बरसाते हुए उन्हें बधाई दे रहा है। आलिया से लेकर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई सितारों ने करण को जन्मदिन की बधाई दी, हालांकि इन सभी लोगों में से सबसे यूनिक तरह से करण जौहर को अगर किसी ने जन्मदिन विश किया तो वह हैं उनकी करीबी दोस्त फराह खान। फराह खान ने करण जौहर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके क्लोजेट का वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए।
फराह खान ने दिखाया करण जौहर का क्लोजेट
फराह खान करण जौहर के फैशन का अक्सर मजाक उड़ाते हुए दिखाई देती हैं, जिसके बाद दोनों में खूब नोक-झोक भी देखने को मिलती हैं। लेकिन अब फराह खान ने करण जौहर का वीडियो शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है। फराह खान इस वीडियो की शुरुआत में करण जौहर को विश करती हैं, उसके बाद वह उनके वॉरड्राब में रखे शूज से लेकर ब्रांडेड कपडे और बैग्स और ज्वेलरी दिखाई, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई।
View this post on Instagram
लोगों ने करण जौहर से पूछ डाला ऐसा सवाल
करण जौहर और फराह खान का ये मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों के मस्ती भरे वीडियो पर फैंस खूब प्यार तो लुटा रहे हैं। लेकिन इसी के साथ ही कई फैंस हैरान भी रह गए हैं। एक यूजर ने उनके क्लोजेट को देखकर कमेंट बॉक्स में लिखा, 'घर में मॉल है क्या'। अन्य यूजर ने लिखा, 'इन्होंने सात जन्म के कपड़े एक ही जन्म में ले लिए हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भगवान सबको अगले जन्म में करण जौहर बनाए'।
50वें जन्मदिन पर करण ने रखी बड़ी पार्टी
करण जौहर कोरोना वायरस की महामारी के खत्म होने के बाद इस साल बहुत ही धूमधाम से जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी ये ग्रैंड पार्टी यशराज में हो रही है। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं। जिसमें शाह रुख खान, गौरी खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी सहित कई बड़े नाम शामिल नजर आएंगे।