यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Farah Khan & Karan Johar: फराह ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, कहा- बैकग्राउंड डांसर की तरह पहनते हैं कपड़े
फराह खान से हाल ही में हुए एक फंक्शन में पहुंची। जहां उन्होंने करण जौहर का उनके कपड़ों को लेकर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Farah Khan & Karan Johar: करण जौहर और फराह खान लंबे अरसे से एक-दूसरे के साथ बेहतरीन फ्रेंडशिप बॉन्ड शेयर करते आ रहे हैं। ऐसे में दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने से भी पिछे नहीं हटते। दोनों एक-दूसरे के कपड़ों को लेकर भी अक्सर कमेंट करते नजर आते हैं। हाल ही में फराह खान ने आईफा के एक इवेंट में करण जौहर के कपड़ों को लेकर कहा कि करण मेरी फिल्मों के बैकग्राउंड डांसर की तरह कपड़े पहनते हैं।
फराह ने की करण की टांग खिंचाई
फराह खान और करण जौहर मुंबई में हुए आईफा के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों डायरेक्टर्स ने एक-दूसरे की टांग खिंचाई की। फराह ने कहा कि, करण जौहर के कपड़े उनके द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गानों में बैकग्राउंड डांसर्स की तरह होते हैं।
'करण को झूमर की तरह देखना बुरा सपना' - फराह
बता दें कि इससे पहले दुबई में हुई एक होटल लॉन्च पार्टी में फराह खान भी पहुंची थीं। इस दौरान फराह से सवाल किया गया कि करण जौहर उन्हें इन कपड़ों में देखेंगे तो क्या होगा, तब फराह ने जवाब दिया था कि, करण उन्हें मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों में देखेंगे तो उन्हें हैरानी होगी। इस दौरान फराह से ये सवाल भी किया गया कि रेड कार्पेट पर उन्हें क्या देखना एक बुरे सपने की तरह लगेगा? इसपर फराह ने जवाब दिया कि, 'बुरा सपना वही होगा कि करण को मैं रेड कार्पेट पर झूमर की तरह देखूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं हमेशा फॉर्मल रहती हूं, मैं वही पहनती हूं जो आरामदायक होता है। वो हमेशा तैयार रहता है मेरी फिल्मों के बैकग्राउंड डांसर की तरह।'
करण भी फराह का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटते। एक बार यूएस में एक डिस्काउंट स्टोर से शॉपिंग करते हुए करण ने फराह के नाम पर डिस्काउंट मांगा था।
फराह का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो फराह फिलहाल एक अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। आखिरी बार उन्होंने 2014 में आई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को डायरेक्ट किया था। फिलहाल फराह अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के चलते सलमान खान के ब्रेक लेने के चलते बिग बॉस 16 होस्ट कर रही हैं।
