शाहरुख हैरान, बंगले की दीवार पर ये क्या लिख गया अज्ञात शख्स!
फिल्मी सितारों के लाखों फैन्स होते हैं। हर फैन्स का अपने फेवरेट हीरो-हीरोइन के प्रति प्यार दर्शाने का तरीका अलग-अलग होता है। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का एक फैन भी बड़ा अजीब निकला। शाहरुख के इस फैन ने उनके बांद्रा स्थित बंगले मन्नत की दीवार को चित्रों से रंग दिया।
मुंबई। फिल्मी सितारों के लाखों फैन्स होते हैं। हर फैन्स का अपने फेवरेट हीरो-हीरोइन के प्रति प्यार दर्शाने का तरीका अलग-अलग होता है। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का एक फैन भी बड़ा अजीब निकला। शाहरुख के इस फैन ने उनके बांद्रा स्थित बंगले मन्नत की दीवार को चित्रों से रंग दिया। शाहरुख ने इस पर हैरानी जताई है।
फिल्मों को लेकर ‘असुरक्षित’ नहीं महसूस करते जॉन अब्राहम
बताया जा रहा है कि ये घटना आज की ही है। बंगले के कंपाउंड की दीवार पर एक शख्स ने स्प्रे पेंट के जरिए अलग-अलग चित्र बना दिए हैं। इस शख्स ने दीवार पर अलग-अलग पेंट से 'आई लव यू एसआरके' और 'सी यू ऑन 15th'जैसी बातें लिखी हैं। इसी से शक हो रहा है कि ये शख्स क्या शाहरुख का कोई फैन है या फिर कोई शरारती? यह भी पता नहीं लग पाया है कि आखिर दीवार पेंट करने वाला शख्स मैसेज क्या देना चाह रहा है।
फिल्म 'जज्बा' के सेट से ऐश्वर्या राय का फोटो हुआ लीक
दीवार पर किए गए पेंट को शाहरुख और सलमान खान के हाल ही में सुधरे रिश्तों को लेकर भी देखा जा रहा है। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि सलमान ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को झाड़ लगाई थी, जो बेवजह स्टार्स की खिंचाई करते हैं।
पेंट के बारे में जब बंगले पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे इस दीवार को बिना अपने बॉस(शाहरुख खान) की इजाजत लिए नहीं छुएंगे। उन्होंने कहा, 'इस वॉल पेंट में हमें कोई बुराई नजर नहीं आ रही, इसलिए हमें इसे कवर करने की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल अभी हमारे बॉस यहां नहीं हैं, वे लगभग 20 दिनों के बाद यहां आएंगे। अगर तब बॉस हमें इस वॉल पेंट को हटाने के लिए कहते हैं, तो हम इसे हटा देंगे।'
इधर जब ये खबर मीडिया के जरिए शाहरुख तक पहुंची तो उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्विटर पर हैरानी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, 'कोई एक दिन के लिए भी अपने घर को नहीं छोड़ सकता कि उसे कोई गंदा न करे, हैरान हूं!'